×

Jalaun: वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल

Jalaun: कानपुर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार शताब्दी बस हाईवे पर वाहन को ओवरटेक करने समय अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 17 March 2024 6:39 AM GMT
jalaun news
X

जालौन में वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस (न्यूजट्रैक)

Jalaun News: जिले में कानपुर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार शताब्दी बस हाईवे पर वाहन को ओवरटेक करने समय अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जालौन के एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाई का है। जहां रविवार सुबह झांसी की ओर कानपुर यात्री लेकर जा रही शताब्दी बस जैसे ही सोमई बाईपास के नजदीक पहुंची। शताब्दी बस आगे निकलने के चक्कर में वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जाकर खंती में पलट गई। इस हादसे में दीपक वर्मा, शिवानी वर्मा, अंकित, मंजू गुप्ता, संतोष पांडे, राम आशीष, उमेश चंद वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामानंद त्रिपाठी सहित करीब एक दर्जन से अधिक यात्री बस में फंसकर घायल हो गए।

हादसा होते ही हाईवे पर हडकंप मच गया। राहगीरां की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी यात्रियों का इलाज चल अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि शताब्दी बस इंदौर से कानपुर जा रही थी बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story