TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jalaun News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जनसम्पर्क अभियान में किए शिरकत, बोले - सपा, बसपा व कांग्रेस ने निषाद समाज को किया गुमराह

Jalaun News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं लाभार्थियों को योजना का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस योजना में सरकार ने अनुदान दिया है इसका भरपूर लाभ उठाकर मेहनत से अपना काम करें।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 15 Dec 2023 3:39 PM GMT
Jalaun News
X

Jalaun News (Pic:Newstrack)

Jalaun News: जालौन मे निषाद पार्टी द्वारा आयोजित जनसंपर्क महाअभियान को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के साथ भेदभाव किया और अपना हित साधते हुए सरकार बना कर खुद लाभ उठाया और मछुआ समाज को एक किनारे छोड़ दिया। वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार निषाद समाज के आरक्षण के विषय पर गंभीर है और उनके हक के लिये काम कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमारे समाज का झौआ भर वोट पौआ पिलाकर लिया है।

पूर्व की सरकारों ने निषाद समाज को किया गुमराह

शुक्रवार को जालौन मे आयोजित कार्यक्रम में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें पार्टी को और मजबूत करने की सलाह के साथ टिप्स दिए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39 हजार करोड रुपये आवंटित किए हैं, बल्कि इसके विपरीत पूर्व की केंद्र की सरकारों ने 67 वर्ष में 3 हजार करोड रुपए ही आवंटित किए थे।

उन्होनें जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष (6 मदो के तहत मछुआ समाज को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु) संचालित की जा रही हैं। जब पार्टी का गठन मछुआ आरक्षण को लेकर हुआ था और आज भी निषाद पार्टी अपने मुद्दे पर अडिग है।

पूर्व की कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने मछुआ एससी आरक्षण के मुद्दे पर मछुआ समाज को केवल गुमराह करने का काम किया था, प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने रजिस्टार जनरल ऑफ़ इंडिया को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मछुआ समाज को पूर्व में किस कोटे के तहत आरक्षण मिलता था, उसकी जानकारी मांगी गई थी,जल्द ही सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में शैलेन्द्र निषाद, सत्यप्रकाश, जितेंद्र निषाद, सुनील, अजय, कमलेश, अरविंद निषाद आदि मौजूद रहे।

लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं लाभार्थियों को योजना का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस योजना में सरकार ने अनुदान दिया है इसका भरपूर लाभ उठाकर मेहनत से अपना काम करें। जयमंगल निषाद, जसवंत निषाद, प्यारेलाल, सहोदरा, जगत सिंह, सुमन और जय नारायण को प्रमाण पत्र दिए। स्टॉल का अवलोकन भी किया इस मौके पर उपनिदेशक ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक निदेशक डॉक्टर मुनीश कुमार, मत्स्य विकास अधिकारी विजय कुमार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story