×

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे जालौन, बोले- यूपी में NDA सभी 80 सीटें जीतेगी, बिहार से जुड़े सवाल पर किया किनारा

Jalaun News: बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किनारा कर लिया। कहा कि, 'उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बीजेपी भारी मतों से विजयी होगी। एक बार फिर प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।'

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 29 Jan 2024 12:38 PM GMT
Jalaun News
X

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Social Media)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार (29 जनवरी) को जालौन पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड जीत के साथ केंद्र में एक बार फिर सरकार बनाएगी।' हालांकि, बृजेश पाठक बिहार के सियासी घटनाक्रम पर पूछे गए सवालों से बचते नजर आए।

बृजेश पाठक- सभी 80 सीटों पर बीजेपी करेगी जीत दर्ज

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आटा के चमारी गांव में आयोजित मद भागवत कथा में शामिल होने जालौन पहुंचे। जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से भी मुखातिब हुए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि, 'बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार यूपी में सभी 80 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। केंद्र में लगातार तीसरी बार पीएम मोदी सरकार बनाएंगे।' उसके बाद ब्रजेश पाठक गरौठा भोगनीपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा के यहां रवाना हो गए। वहां त्रयोदशी भोज में शामिल हुए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले उपमुख्यमंत्री

आपको बता दें, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज सड़क मार्ग से जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी पहुंचे। यहां पत्रकार सौरभ दुबे की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मद्र भागवत कथा सुने। जिसके बाद वह भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले।

'अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए'

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा, 'अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश राम मय हो गया है। साथ ही, पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरण है। प्रदेश के साथ पूरे देश में अयोध्या में रामलाल के पधारने पर हर्ष का वातावरण है। उन्होंने आगे कहा, पुरुषोत्तम श्री राम कष्टों का अंत करें। दुखों का अंत करें।'

बिहार से जुड़े सवाल पर किया किनारा

वहीं, बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किनारा कर लिया। कहा कि, उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बीजेपी भारी मतों से विजयी होगी। एक बार फिर प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। तीसरी बार देश की गद्दी पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सरकार बनाएंगे।'

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उसके बाद कोच में जालौन गरौठा भोगनीपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी के निधन पर त्रयोदशी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story