Jalaun News: दो दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Jalaun News: जनपद के कैलिया थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के बाहर नाले की झाडियों में शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से निकल रहे ग्रामीणों को सड़क पर बदबू आई तो उन्होंने पास जाकर देखा। नाले में शव पड़ा हुआ था।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 23 Aug 2024 11:43 AM GMT
Jalaun News
X

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Jalaun News: जालौन में दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई तो उनमें अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करते हुए परिजनों के साथ फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य इकट्ठा किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया की सुरेश बाहर रहकर धंधा पानी करता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने परिवार के साथ घर आया हुआ था। पत्नी उसके मायके चली गई थी। 2 दिन से सुरेश घर से बिना बताएं गायब था।

कैलिया थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के बाहर नाले की झाडियों में शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से निकल रहे ग्रामीणों को सड़क पर बदबू आई तो उन्होंने पास जाकर देखा। नाले में शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुरेश पाल 50 पुत्र हरी सिंह पाल निवासी भंडारी थाना के रूप मे हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने शव के आसपास का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य इकट्ठा किऐ। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह रक्षाबंधन के त्योहार पर घर वापस आया हुआ था। सुरेश बाहर रहकर धंधा पानी करता था जबकि पत्नी उसकी मायके गई हुई थी। वह 2 दिन से घर से लापता था जिसकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि परिजनों के जानकारी के अनुसार सुरेश पाल अपनी ससुराल जाने के लिए घर से कहकर निकला था और वह शराब का भी आदी था। फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story