Jalaun News : डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बोले - विशेष निगरानी रखी जाए

Jalaun News : जालौन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक बैरक का बिंदु बार निरीक्षण कर बंदियों से वार्तालाप कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 28 Aug 2024 1:31 PM GMT
Jalaun News : डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बोले - विशेष निगरानी रखी जाए
X

Jalaun News : जालौन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक बैरक का बिंदु बार निरीक्षण कर बंदियों से वार्तालाप कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं अधीनस्थों को साफ-सफाई व जेल मैन्युअल का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। वहीं निरीक्षण के दौरान बैरक में किसी भी प्रकार की कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। रोस्टर बनाकर प्रतिदिन जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए।

जालौन में बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली। वहीं, निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। कारागार परिसर में साफ सफाई मिलने पर संतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ सफाई होने चाहिए।

रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाया जाए

जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी सामान न पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सारी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। निरिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक नीरज देव, कार्यपालक अरविंद सिन्हा, उप कार्यपालक अमर सिंह व डॉ राहुल वर्मन सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story