Jalaun News : डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी करने के दिए निर्देश

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में उरई जिला कारागार में शुक्रवार को अचानक डीएम और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों के जेल पहुंचने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 26 July 2024 1:39 PM GMT
Jalaun News : डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी करने के दिए निर्देश
X

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में उरई जिला कारागार में शुक्रवार को अचानक डीएम और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों के जेल पहुंचने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों ने बैरक, खेल स्थल, रसोई समेत अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। साथ ही उन्होंने जेल में बंद बन्दियों से भी बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने जेल में संदिग्ध वस्तुएं न पहुंच पाएं, इसके लिए विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए।

बता दें कि जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी की। उन्होंने निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। कारागार परिसर में साफ सफाई मिलने पर संतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ सफाई होने चाहिए।

जेल में चलाया जाए चेकिंग अभियान

जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी सामान न पहुंचे इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सारी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जा। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बावत जानकारी ली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, जेलर प्रदीप कुमार, उप जेलर तारकेश्वर सिंह व अमर सिंह सहित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story