TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jalaun News: घरेलू कलह के चलते पति बना जल्लाद, पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गिरफ्तार

Jalaun News: युवक ने पत्नी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला अस्पताल में भर्ती है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 21 Sep 2024 7:00 AM GMT
Jalaun News
X

गिरफ्तार आरोपी (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद घर में दहशत फैल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुत्र ने अपनी मां को गंभीर हालत में देखते हुए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर हमला

जानकारी के अनुसार जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा की है। यहां के रहने वाले ज्ञान सिंह पुत्र मुलू का अपनी पत्नी माया देवी के साथ घरेलू विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पत्नी पर बांका से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घर में दहशत फैल गई। मनीष उर्फ गोलू ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ज्ञान सिंह की खोजबीन की और देर रात उसे बंगरा क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुत्र मनीष की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। निशानदेही पर लोहे का बांका बरामद किया गया। सीओ राम सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में इस वारदात को पति ने अंजाम दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story