×

Jalaun:..जब फर्जी STF अधिकारी की 'असली पुलिस' से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पुलिस ने साथी को भी किया अरेस्ट

Jalaun News: जालौन में 'असली पुलिस' ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी बन लूटपाट करने वाले का शुक्रवार शाम मुठभेड़ हो गया। फर्जी STF अधिकारी ने जैसे ही खुद को घिरा देखा तो पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जबावी फायरिंग शुरू कर दी।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 10 Nov 2023 3:07 PM GMT
Jalaun CRIME news
X

जालौन में पुलिस ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी ने किया एनकाउंटर (Social Media) 

Jalaun News: यूपी के जालौन में 'असली पुलिस' ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी बन लूटपाट करने वाले का शुक्रवार (10 नवंबर) की शाम मुठभेड़ हो गया। फर्जी STF अधिकारी ने जैसे ही खुद को घिरा देखा तो पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जबावी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उसके पैर में लगी। वह घायल जमीन पर गिर पड़ा। यह देख पुलिस ने उसके साथी को भी ललकारा। उसने आत्मसर्मपण कर दिया। घायल को पुलिस जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गई। घटनास्थल से बाइक, तमंचा और खाकी वर्दी बरामद की है।

कहां का मामला?

जालौन के उरई क्षेत्र में कभी एसओजी तो कभी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों के साथ लूटपाट करने की घटनाओं से जिले की पुलिस परेशान थी। फर्जी अधिकारी को पकड़ने के लिए कई मर्तबा प्रयास हुआ। लेकिन, सफलता नहीं मिली। फर्जी अधिकारी की बढ़ रही गतिविधियों की सूचना शुक्रवार को मुखबिर के माध्यम से पुलिस के अधिकारियों को मिली तो एसपी डॉ. ईरज राजा (SP Dr. Iraj Raja) के निर्देश पर सीओ उरई के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम ने जाल बिछाया।

ऐसे पकड़ में आया फर्जी STF अधिकारी

पुलिस को पता चला कि, वह बाइक से अपने साथी के साथ फैक्ट्री एरिया चौकी में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। फिर क्या था गठित टीम ने फैक्ट्री एरिया चौकी के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध नजर आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो बदमाश जितेंद्र परिहार उर्फ़ शैलेंद्र निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसके साथी गजेंद्र निवासी जगम्मनपुर ने खुद को घिरा देखा। पुलिस ने उसे ललकारा तो वह रुक गया।

पुलिस को मिली खाकी वर्दी

तब हरदोई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जितेंद्र परिहार उर्फ़ शैलेंद्र शातिर बदमाश है। वह काफी समय से फर्जी एसटीएफ अधिकारी बन जालौन और आसपास के जिलों में भी लूटपाट की वारदात अंजाम दिया करता था। पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे, कारतूस, खोखा एक बैग बरामद किया। बैग से पुलिस ने खाकी वर्दी भी बरामद की है जिसे पहनकर वह वारदात को अंजाम देता था। इसके साथ ही उसकी बाइक को बरामद किया है।

आरोपी पर 21 संगीन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इस संदर्भ में पुलिस टीम में सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह समेत पूरी टीम को शाबाशी दी। उन्होंने बताया कि फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनने वाले जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र पर जालौन सहित अन्य जिलों में कुल मिलाकर 21 मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं। जिले के माधौगढ, रामपुरा, एट, कोंच, उरई, गोहन में मुकदम दर्ज है। वह जनपद औरैया से भी वांछित चल रहा था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story