Jalaun News: सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Jalaun News: जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक आर्मी जवान की बीमारी से मौत हो गई थी। आज मृतक जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जहां शुकवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 13 Sep 2024 11:02 AM GMT
Jalaun News
X

पार्थिव शरीर के साथ सेना के जवान (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक आर्मी जवान की बीमारी से मौत हो गई थी। आज मृतक जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जहां शुकवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों ने जवान की पत्नी नव्या को राष्ट्रीय ध्वज दिया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान झांसी से आए सेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर रहे।

जानकारी के अनुसार जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी सौरभ द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय मनोज द्विवेदी उम्र 24 वर्ष जम्मू कश्मीर में आर्मी में तैनात थे। जहां पर मंगलवार को बीमारी के चलते आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव मुसमरिया लाया गया।


जवान का तिरंगा में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव पहुंचा तो वहां पर आसपास गांव एवं जिले से हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड पड़ा। इसके बाद वंदे मातरम एवं अमर रहे की गूंज के साथ जब उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंचा तो वहां पत्नी नव्या एवं जवान की मां उषा देवी भाई अंकित का रो-रो कर बुरा हाल था।


परिवार जनों को रोते बिलखते देख वहां पर मौजूद लोग की भी आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार से पहले झांसी से चलकर जवान के पैतृक गांव आई 102 मीडियम रेजिमेंट के जेसीओ एवं 14 सिपाहियों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इसके बाद जवान के छोटे भाई अंकित ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। इससे पहले सेना से आये हुये अधिकारियों ने मृतक जवान के परिजनों को तिरंगा सौंप कर उनकी हर प्रकार से मदद करने का भरोसा दिया।


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, सुरेंद्र सिंह सरसेला, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणों के साथ उपजिला अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी सहित आटा एवं चुर्खी थाने के थाना इंचार्ज मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story