TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन जल शक्ति मंत्री ने नून नदी के पुनर्जीवन के लिए किया श्रमदान
Jalaun News: जालौन के कोंच तहसील में विलुप्त हो रही नून नदी को नया जीवन मिलने जा रहा है।
Jalaun News: जालौन के कोंच तहसील में विलुप्त हो रही नून नदी को नया जीवन मिलने जा रहा है। जिसके पुनर्जीवन के लिए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को जालौन के ग्राम सतोह में स्थित नून नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन , सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा , कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित पार्टी पदाधिकारियों संग श्रमदान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के साथ हजारों लोगों ने भी श्रमदान में हिस्सा लिया।
नून नदी धीरे-धीरे विलुप्त हो रही
कोंच विकासखंड के ग्राम सतोह से निकलने वाली नून नदी धीरे-धीरे विलुप्त हो रही थी। जिला प्रशासन ने इसकी गंभीरता को समझा और जल संरक्षण के तहत नदी के पुनर्जीवन के लिए एक समिति बनाई। शासन से मंजूरी मिलने के बाद संरक्षण का काम शुरू हुआ।
जल शक्ति मंत्री ने लोगों को सम्बोधित किया
इस मौके पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। बिना जल के जीवन अधूरा है। नदी का संरक्षण किसानों के लिए भी फायदेमंद होगा। इससे फसलों की सिंचाई में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जल सहेलियों ने मंगल गीत गाकर उत्साह बढ़ाया।
अस्सी घाट पर श्रमदान किया था
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गंगा नदी के संरक्षण के लिए अस्सी घाट पर श्रमदान किया था जिसके बाद अभियान चलाकर लगभग तीन महीने में गंगा नदी पूरी तरह स्वच्छ हो गई। इसकी स्वच्छता का सबसे बड़ा साक्षी प्रयागराज में हुए महाकुम्भ में दिखाई दिया जहाँ देश के लगभग 68 करोड़ से भी अधिक लोगों ने स्नान किया।
लोगों को जागरूक किया
उन्होंने कहा कि जल के संरक्षण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा लेकिन देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों को पानी की असुविधा नहीं होने दी जाएगी जिनके लिए प्रधानमंत्री बराबर योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहे है।
उन्होंने लोगों से कहा कि प्रदेश में नदियों, तालाबों, पोखरों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर है और नदियों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोगों को जागरूक किया पानी की अनावश्यक बर्बादी न करे और जल का संरक्षण करे।
इस मौके पर हजारों की संख्या में समाजसेव , गणमान्य नागरिकों सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।