×

Jalaun News: असलहा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Jalaun News: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।एसओजी सर्विलांस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असलहा फैक्ट्री से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 28 Feb 2024 11:52 AM GMT
Jalaun News: असलहा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार
X

Jalaun News: आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जहां प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है तो वही एसओजी सर्विलांस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध असलहे बेचने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर बगिया में निर्मित किए जा रहे अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में बने और अधबने के साथ असलहा बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है। वहीं गैंग के अन्य सदस्यों को भी तलाशा जा रहा है।


चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया की आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर जालौन एसओजी सर्विलांस एवं कदौरा पुलिस के द्वारा एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कदौरा जोल्हूपुर हाईवे मार्ग पर स्थित बगिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर बगिया में ही अर्धनिर्मित कमरे के अंदर तमंचे अधबने तमंचे एवं असलहा बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि बरामद किए गए 23 असलहों में 17 बने हुए हैं, 6 अधबने हुऐ हैं। साथ में कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी सुनील पांचाल निवासी कामर और शहजाद अंसारी निवासी जालौन ने बताया कि वह लोकसभा चुनाव के दौरान इन तमंचों को बेचने की फिराक में थे। जिनकी कीमत 7000 से ₹10000 तक में थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है। वहीं उनके आपराधिक इतिहास को भी तलाशा जा रहा है। साथ ही उनके साथियों की भी तलाश की जा रही है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story