TRENDING TAGS :
Jalaun News: फर्जी पुलिस अधिकारी से पुलिस की हुई मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
Jalaun News: देर शाम कुठौंद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को कुठौंद क्षेत्र के बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर चैकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकना चाहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
Jalaun News (Pic:Newstrack)
Jalaun News: जनपद में फर्जी पुलिस अधिकारी से असली पुलिस टीम की एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। पहली मुठभेड़ 10 नवंबर को हुई थी, जिसमे उसके पैर में गोल लग गई थी। पुलिस टीम ने घायलवस्था में उसे गिरफ्तार किया था। उपचार के लिए उसे हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह अस्पताल से फरार हो गया था। गुरुवार की शाम को वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से कहीं भागने की फिराक मे जा रहा था, इसी दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।
हैलट हॉस्पिटल से भाग गया था आरोपी
जानकारी के अनुसार 10 नवम्बर को शातिर बदमाश जितेंद्र सिंह परिहार जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करता था वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने उसे हैलट कानपुर में भर्ती कराया जहां से पुलिस कर्मी को चकमा देकर वह फरार हो गया था। जालौन पुलिस नहीं कानपुर के स्वरूप नगर थाने में बदमाश जितेंद्र परिहार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कानपुर पुलिस और जानवर पुलिस संयुक्त रूप से उसकी खोजबीन कर रही थी, उस पर 21 मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थी। जिसकी सरगमी के साथ खोजबीन की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान कर दी फायरिंग
गुरुवार की देर शाम कुठौंद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को कुठौंद क्षेत्र के बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर चैकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकना चाहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो उसके पैर में एक गोली लग गई जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
घायलवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने चैन की सांस ली। वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उस पर कानपुर अस्पताल से फरार होने के पहले 21 मामले दर्ज है। फर्जी एसओजी दरोगा जितेंद्र परिहार के पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए