Jalaun News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jalaun News : जालौन में एसओजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दाे गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से बोलेरो कार और 50 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 9 July 2024 1:26 PM GMT
Jalaun News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
X

Jalaun News : जालौन में एसओजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दाे गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से बोलेरो कार और 50 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है। वहीं गांजे की कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। गांजा तस्कर कानपुर और औरैया में बेचने जा रहे थे। पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया।

जानकारी के अनुसार, रेंडर पुलिस महिला थाना अध्यक्ष नीलम सिंह एवं एसओजी टीम प्रभारी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहा है। अभियान में रात्रि के समय वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक बोलेरो कार आती दिखाई थी। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो कार के अंदर 50 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ में दो गांजा तस्कर रईस यादव निवासी ग्राम पारा थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश हाल निवासी वीरेंद्र कॉलोनी थाना नौगांव जिला छतरपुर एवं विवेक यादव निवासी ग्राम भोजुंद थाना मोठ जिला झांसी को गिरफ्तार किया, पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि यह गांजा तस्कर एक बोलेरो कार में छुपा कर उड़ीसा से लेकर औरैया कानपुर में सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं, गांजा तस्करों का आपराधिक इतिहास भी तलाशा जा रहा है। इन पर अभी तक कई मुकदमे प्रकाश में आए हैं। साथ ही इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गंजे की बाजार में कीमत करीब 22 लख रुपए आंकी गई है। फिलहाल गांजा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वहीं, तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को उचित इनाम दिया जाएगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story