×

Jalaun News: कागजों पर खोदे गए तालाब, अधिकारी डकार गए 12 करोड़, डीएम हुईं सख्त तो लिया ये एक्शन

Jalaun News: खेत, तालाब योजना में भूमि संरक्षण विभाग का 12 करोड़ 54 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। जिसके बाद जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

Afsar Haq
Published on: 5 July 2023 6:07 AM GMT

Jalaun News: खेत, तालाब योजना में भूमि संरक्षण विभाग का 12 करोड़ 54 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। जिसके बाद जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

सीएम की जीरो टॉलरेंस नीति का बनाया मजाक!

जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां पर भूमि संरक्षण विभाग की खेत, तालाब योजना के तहत लगभग जिले के अधिकारियों ने मिलकर ₹12 करोड़ 54 लाख रुपये का घोटाला कर डाला। आपको बता दें 2016 से लेकर 2022 तक जालौन में खेत, तालाब योजना के तहत लगभग 2883 तालाब खोद दिए गए थे। जिनकी 60 करोड़ सब्सिडी भी किसानों के खातों में ट्रांसफर भी की गई।
जांच में आया सामने- सब्सिडी को गलत तरीके से ट्रांसफर कर लिया गया

शासन स्तर से इस योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों पर जिला अधिकारी जालौन चांदनी सिंह ने जिले में जिलास्तरीय अधिकारियों से जांच कराई तो घोटाला खुलकर सामने आया। लगभग 1595 तालाबों में अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर तालाब या तो खोदे ही नहीं गए या अधूरे खोदकर 12 करोड़ 54 लाख रूपय की सब्सिडी को गलत तरीके से ट्रांसफर कर लिया गया।

आठ अधिकारी आए जांच के शिकंजे में

शासन स्तर से हुई जांच में आठ अधिकारियों पर आरोप सिद्ध हुए हैं। जिसमें एक अधिकारी का शासन स्तर से ट्रांसफर हो चुका है और बाकी अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। जिला अधिकारी जालौन चांदनी सिंह ने जनपद का कार्यभार संभालते ही शासन स्तर से हुई जांच में गति दिखाते हुए खेत, तालाब योजना का भौतिक सत्यापन कराया। जिसमें यह घोटाला सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों के खिलाफ जांच को लेकर आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए हैं और जल्द ही इन पर कार्रवाई होगी।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story