×

Jalaun Road Accident: जालौन में बड़ा सड़क हादसा! अज्ञात वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, 4 की मौत, कई घायल

Jalaun Road Accident: घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा आलाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जहां हादसे का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 18 Dec 2023 1:58 AM GMT
Jalaun Road Accident
X

Jalaun Road Accident (Social Media)

Jalaun Road Accident: जालौन जनपद में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पिकअप की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। टक्कर होते ही पिकअप हाईवे के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें दबकर दो महिलाओं एक किशोरी सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। आठ से दस लोग करीब बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गयी। राहेगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर बने बुंदेलखंड ओवर ब्रिज के पास की घटना है। जहां झांसी से पिकअप करीब दो दर्जन से अधिक सवारी लेकर डकोर जा रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप हाईवे के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें सवार सवारी बुरी तरह घायल हो गई। जिसमें दो महिलाओं एक किशोरी सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। वही मृतकों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच भेजा।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा आलाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जहां हादसे का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया की घटना करीब रात के 11:00 बजे की है। जहां झांसी की ओर से आ रही पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें सवार आठ से दस लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं एक लड़की एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका इलाज किया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story