Jalaun News : चार साल पहले बनाई थी डकैती की योजना, कोर्ट ने सुनाई 4 साल पांच माह की सजा

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में 4 वर्ष पूर्व डकैती की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपपत्र न्यायलय में प्रस्तुत किया था। हालांकि बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 25 July 2024 2:22 PM GMT
Jalaun News : चार साल पहले बनाई थी डकैती की योजना, कोर्ट ने सुनाई 4 साल पांच माह की सजा
X

Jalaun News : प्रदेश के जालौन में 4 वर्ष पूर्व डकैती की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपपत्र न्यायलय में प्रस्तुत किया था। हालांकि बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान दोषी पाए जाने पर अभियुक्त को 4 वर्ष 5 माह की सजा सुनाई। इसके साथ ही एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अभियुक्त को जुर्माना न अदा करने पर 15 दिन की सजा अतिरिक्त भुगतनी पड़ेगी।

जालौन के एटा थाना के थानाध्यक्ष अरुण तिवारी 16 फरवरी, 2020 को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने दल-बल के साथ दारासिंह पुत्र चतुर्भुज निवासी अमीटा थाना, एट को डकैती की योजना बनाते समय पकड़ लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया था। इस मामले की विवेचना कर रहे लक्ष्मी प्रसाद ने 20 अप्रैल, 2020 को आरोप पत्र न्यायलय में प्रस्तुत कर दिया था। कुछ माह बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था और तभी से यह मामला न्यायलय में विचाराधीन चल रहा था।

कोर्ट ने सुनाई सजा

शासकीय अधिवक्ता महेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को बहस के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाया। कोर्ट के न्यायाधीश एडीजे डॉ. अवनीश कुमार ने अभियुक्त के खिलाफ दोष सिद्ध हो जाने पर चार वर्ष पांच माह की सजा सुनाई। इसके साथ ही एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया है। इसके साथ जुर्माना जमा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त सजा बढ़ा दी जाएगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story