×

Jalaun: 'राम मंदिर कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि', रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति

Jalaun News: अयोध्या में राम मंदिर और आगामी लोकसभा चुनाव सवाल के जवाब में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'राम मंदिर अपनी जगह है और लोकसभा चुनाव अपनी जगह। दोनों को जोड़कर नहीं देखना चाहिए।'

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 23 Jan 2024 1:34 PM GMT
Jalaun News
X

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Social Media)

Jalaun News: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार (23 जनवरी) को जालौन के गरौठा भोगनीपुर पहुंचीं। वो यहां केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी के निधन पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं थी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अयोध्या राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा राम भक्तों और कार सेवकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है'।

'स्वर्गीय राममूर्ति जी नहीं कर पाईं राम के दर्शन'

आपको बता दें, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जालौन केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी सांसद भानु प्रताप वर्मा की पत्नी के निधन पर परिजनों से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट किया। साध्वी ने सबसे पहले सांसद की पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांसद भानु प्रताप वर्मा की पत्नी स्वर्गीय राम मूर्ति के बारे में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'उनकी इच्छा थी, कि वह भी रामलाल के दर्शन करने राम मंदिर जाएं। लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।'

कारसेवकों का सपना पूरा हुआ

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि, '22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में विराजे पुरुषोत्तम राम कार सेवकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जिन कारसेवकों का सपना था कि, अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो, जिन्होंने आंदोलन में कुर्बानी दी थी, आज उनकी मनोकामना पूरी हुई।'

हमारे नेताओं-संतों का सपना पूरा हुआ

केंद्रीय मंत्री ने कहा, '22 जनवरी को अयोध्या में ऐसा लग रहा था जैसे स्वर्ग उतर आया हो। हमारे नेताओं और संतों का सपना था कि, वह अपने सामने राम मंदिर का निर्माण देखें, नगर ऐसा हो नहीं पाया। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका सपना जरूर पूरा हुआ।'

'मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं'

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को असम के एक मंदिर में जाने नहीं देने के सवाल पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'मंदिर जाने पर किसी को मनाही नहीं है। वह आस्था का केंद्र है। वह (राहुल) किस वजह से मंदिर जा रहे थे। यह मैं नहीं बता सकती हूं। मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं।' राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इन दिनों असम होकर गुजर रही है। उनकी यात्रा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यात्रा सभी को निकालनी चाहिए। ये भी सच है कि यात्रा तो सभी की रोकी गई। राम रथ यात्रा बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रोकी थी, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ नहीं की थी। यात्रा में तोड़-फोड़ करना गलत बात है।

राम मंदिर और लोकसभा चुनाव अलग-अलग

अयोध्या में राम मंदिर और आगामी लोकसभा चुनाव सवाल के जवाब में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'राम मंदिर अपनी जगह है और लोकसभा चुनाव अपनी जगह। दोनों को जोड़कर नहीं देखना चाहिए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story