×

Jalaun News: CAA को लेकर सड़क पर उतरे SP, बोले- बहकावे में न आयें..

Jalaun News: लोकसभा चुनाव से पहले देश में केंद्र सरकार द्वारा सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 12 March 2024 11:18 AM GMT
jalaun news
X

जालौन में सीएए को लेकर सड़क पर उतरे एसपी (न्यूजट्रैक)

Jalaun News: लोकसभा चुनाव से पहले देश में केंद्र सरकार द्वारा सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जालौन जिले भर में अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की और माहौल का जायजा लिया। साथ में आम नागरिकों से बात भी की। बता दें कि मंगलवार से रमजान के महीने की शुरूआत हुई है।

इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर दिया गया है। जिले में अमन और शांति का वातावरण रहे इसको लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। हर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। सभी समुदाय के लोगों और धर्मगुरुओं से के साथ साथ लोगों से भी संवाद किया। इस दौरान लोगों से अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई है। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

भ्रामक और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने रूट मार्च किया हैं और प्रत्येक थानेदारों को अपने-अपने इलाके में हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि इस कानून से किसी की देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को खतरा नहीं है बल्कि जो व्यक्ति नागरिकता की श्रेणी में आते हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नही है बल्कि जो कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से बहकावे में न आए एवम मिलजुल कर त्यौहार मनाए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story