×

Jalaun: केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, कल होगा अंतिम संस्कार

Jalaun News: पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री दिल्ली से रवाना हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी का गुरुवार को पहाड़गांव स्थित मोक्ष धाम में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 17 Jan 2024 5:27 PM GMT
Jalaun News
X

केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी राममूर्ति (Social Media)

Jalaun News: जालौन गरौठा भोगनीपुर सांसद एवं भारत सरकार के लघु सूक्ष्म मध्य में और उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा (Bhanu Pratap Verma) की पत्नी राममूर्ति का बुधवार (17 जनवरी) को निधन हो गया। उनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा था।

कई बीमारियों से जूझ रही थीं

भारत सरकार के सूक्ष्म, मध्यम और उद्यम राज्य मंत्री तथा जालौन के पांच बार के सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा की 63 वर्षीय पत्नी राममूर्ति का आज राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

केंद्रीय मंत्री हुए रवाना

उनके निधन की जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई केंद्रीय राज्य मंत्री के घर लोगों की भीड़ लगने लगी। केंद्रीय मंत्री को पत्नी के निधन की जानकारी मिली, वह दिल्ली से अपने घर के लिए रवाना हो गए। देर रात उनके अपने निजी निवास पहुंचने की उम्मीद है

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

बता दें, जालौन से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी राममूर्ति कई दिनों से बीमार चल रही थीं। वह डायबिटीज के साथ-साथ अस्थमा की भी मरीज थीं। बुधवार को उनकी हालत खराब होने पर उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना जैसे ही भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को हुई, केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचने लगे।

कल मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार

बता दें, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्तमान में जालौन गरौठा भोगनीपुर से सांसद हैं। 2019 में पांचवी बार वो सांसद चुने गए थे। फ़िलहाल वह दिल्ली प्रवास पर थे। पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही वह भी दिल्ली से रवाना हो गए हैं। देर रात अपने निवास पर पहुंच जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा की पत्नी का गुरुवार (18 जनवरी) को पहाड़गांव स्थित मोक्ष धाम में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story