TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jalaun News: लेखपाल से मारपीट, अभिलेख फाड़े, जालौन में सर्वे करने गया था लेखपाल

Jalaun News: सर्वे करने गांव गए लेखपाल के साथ ग्रामीण ने अभ्रदता और मारपीट की तथा अभिलेखों को फाड़ दिया। लेखपाल ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 25 Sep 2024 10:39 AM GMT
X

Jalaun News ( Source- Newstrack)

Jalaun News: जालौन में सर्वे करने गांव गए लेखपाल के साथ ग्रामीण ने अभ्रदता और मारपीट की तथा अभिलेखों को फाड़ दिया। लेखपाल ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। लेखपाल ने अपने अधिकारियों को जानकारी भी दे दी है। लेखपाल पिछले दिनों हुई बारिश से फसल के नुकसान का सर्वे करने के लिए एक गांव में गया था। सर्वे के दौरान गांव के रहने वाले ग्रामीण से वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसने लेखपाल के साथ अभ्रदता करते हुए मारपीट कर दी साथ में सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ कर फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को लेखपाल विनोद कुमार जालौन तहसील के अम्मर गढ़ गांव में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से किसानों की नुकसान हुई फसल का सर्वे करने गया हुआ था। जब लेखपाल जमीनों का सर्वे कर रहा था उसी दौरान गांव के व्यक्ति ने आकर लेखपाल विनोद कुमार से अभ्रदता शुरू कर दी। जब लेखपाल ने उसे सही से बात करने के लिए कहा तो उसने लेखपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लेखपाल को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन गांव के व्यक्ति ने मारपीट करते हुए लेखपाल के सरकारी दस्तावेजों को छीन कर उन्हें फाड़ कर जमीन पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद लेखपाल तहसील पहुंचा जहां उसने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तत्काल लेखपाल को कोतवाली भेजा। जहां पर उसने शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

उप जिलाधिकारी जालौन विनय कुमार मौर्य ने बताया कि कल लेखपाल सर्वे करने के लिए ग्राम अम्मरगढ़ गया हुआ था ,जहां पर गांव के व्यक्ति ने लेखपाल के साथ मारपीट कर सरकारी अभिलेखों को फाड़ कर फेंक दिए हैं। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story