TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UPPCS Result 2023: सफलता किसी परिचय की मोहताज नहीं, दो होनहारों ने यूपीपीसीएस में लहराया परचम

UPPCS Result 2023: पीसीएम में चयनित हुए विनोद कुमार कोंच तहसील के ग्राम कुदरा बुजुर्ग के रहने वाले हैं। विनोद के पिता गंगाराम दोहरे जालौन तहसील के ग्राम उदोतपुर में रहने लगे हैं। विनोद ने अपनी पढ़ाई लिखाई प्राथमिक विद्यालय उदोतपुरा में की है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 24 Jan 2024 3:53 PM GMT
Jalaun News
X

Jalaun News (Pic:Newstrack)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। मंगलवार की शाम को घोषित किए नतीजें में जिले के दो होनहारों ने अपनी मेहनत के बलबूते परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। गांव की पगडंडियों से होकर निकले होनहारों को बंधाई देने के लिए उनके सगे सम्बंधी घर पहुंचे। कोंच में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के बेटे ने तो सरसई में किसान के बेटे ने सफलता अर्जित कर यह जता दिया कि कठिन परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कुदुरा बुर्जुग के विनोद का हुआ चयन

पीसीएम में चयनित हुए विनोद कुमार कोंच तहसील के ग्राम कुदरा बुजुर्ग के रहने वाले हैं। विनोद के पिता गंगाराम दोहरे जालौन तहसील के ग्राम उदोतपुर में रहने लगे हैं। विनोद ने अपनी पढ़ाई लिखाई प्राथमिक विद्यालय उदोतपुरा में की है। उसके बाद उरई में अपनी बड़ी बहन के यहां रहकर उन्होंने एसआर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल किया। उरई के पॉलिटेक्निक कालेज से पॉलिटेक्निक किया। फिर उन्होंने वर्ष 2015 में कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर से बीटेक कंपलीट की। उसके बाद सिविल सेवा में जाने की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

विनोद के रिटायर्ड पिता गंगाराम अब खेती किसानी करते हैं। दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विनोद ने यूपीपीएससी में यह चौथा इंटरव्यू दिया था जिसमें वह सफल रहे। विनोद पांच भाई बहन हैं जिनमें दो भाई और तीन बहनें हैं। विनोद के छोटे भाई मनोज ने आईआईटी क्वालीफाई करने के बाद आज एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

नासिर ने गांव से निकलकर अर्जित की सफलता

जानकारी के अनुसार जालौन के सरसई गांव से निकलकर नासिर ने अपनी योग्यता के बलबूते एक नहीं कई नौकरियों को छोड़ा है। इसके बाद पीसीएस में भी सफलता पाई है। नासिर की शुरूआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई। इसके बाद इंटर की पढ़ाई जीआईसी उरई से की। वर्ष 2004 में इंटर करने के बाद वर्ष 2005 में उनका चयन एयरफोर्स के लिए हो गया। दस साल बाद एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर वर्ष 2016 में वह आईडीबीआई बैंक में पीओ बन गए। सवा साल नौकरी करने के बाद उन्होंने कंपटीशन की तैयारी शुरू कर दी।

उनके पिता दीन मोहम्मद जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। नासिर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इलयास मंसूरी के छोटे भाई हैं। उनके दो अन्य भाई भी नौकरी करते हैं। इस अवसर पर बधाई देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जिला संयुक्त महामंत्री अरविंद स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत व्यास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव गुर्जर, जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा आदि रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story