Jalaun News: गैस सिलेंडर बना आग का गोला, खाना बनाते महिला झुलसी, सामान जलकर खाक

Jalaun News: सिलेंडर के रेगुलेटर से हो रही गैस रिसाव के चलते अचानक रेगुलेटर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला झुलस गई।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 5 Oct 2024 1:06 PM GMT
Woman burnt while cooking due to gas cylinder blast, goods burnt to ashes
X

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से खाना बनाते महिला झुलसी, सामान जलकर खाक: Photo- Newstrack

Jalaun News: जालौन में उसे समय गांव में हड़कंप मच गया जब खाना बनाते समय गैस रिसाव होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला बुरी तरह से झुलस गई। वहीं कच्चे मकान में आग लग गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान एवं नगदी सहित जेवरात पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की सूचना लगते हैं मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर बुझाया गया। वहीं झुलसी हुई महिला को तत्काल पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं खबर लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। जहां पर उन्होंने आग लगने की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जालौन की रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुरा (जगम्मनपुर) में शनिवार की दोपहर को कमला देवी 33 पत्नी भीम निषाद अपने घर में बच्चों के लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।

गैस रिसाव के चलते रेगुलेटर में लगी आग

उसी दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर से हो रही गैस रिसाव के चलते अचानक रेगुलेटर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला झुलस गई। आग पर काबू पाता ना देख महिला चिल्लाई तब मोहल्ले के लोगों ने भी सिलेंडर के रेगुलेटर से निकलती आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल होते ना देख वह सब घर खाली करके बाहर आ गए। इसी दौरान पूरे घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान एवं घर बनवाने के लिए बक्से में रखे अस्सी हजार रुपया एवं जेवरात आदि जलकर राख हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी हुई महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, वहीं गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं क्षेत्राधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं जांच पड़ताल की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story