TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jalaun News: नई बहू ने फांसी लगाकर दी जान, सास-ससुर के उड़े होश

जालौन में एक नव विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने फांसी तब लगाई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 27 Sep 2024 10:40 AM GMT
Jalaun News: नई बहू ने फांसी लगाकर दी जान, सास-ससुर के उड़े होश
X

घटनास्थल की तस्वीर (newstrack)

Jalaun News: जालौन में नव विवाहित ने अज्ञात कारणों के चलते घर में बने आंगन में दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था, घटना की सूचना पर सास- ससुर जब घर लौटे और उन्होंने अपनी बहू को लटकता हुआ देखा तो चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चार माह पहले शादी हुई थी, पति हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। विवाहिता के परिवारजनों को भी सूचना दे दी है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा जागीर निवासी अहवरन पाल ने अपने बेटे रिंकू पाल की शादी 25 अप्रैल को नीलम पुत्री भूरे पाल निवासी खड़गोई का पुरवा थाना सिरसा कलार के साथ धूमधाम से किया था। रिंकू पाल अपने छोटे भाई के साथ डबवाली हरियाणा में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। 15 दिन पूर्व रिंकू पाल का छोटा भाई रोहित अपने गांव उदोतपुरा जागीर आया था और अपनी भाभी नीलम को उसके मायके खड़गोई के पुरवा से विदा करवाकर अपने माता-पिता के पास उदोतपुरा जागीर में छोड़कर अपने धंधे पर हरियाणा चला गया।

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

शुक्रवार की सुबह अहवरन पाल व उसकी पत्नी सुनीता देवी अपनी पुत्रवधू नीलम को घर पर खाना बनाने के लिए सब्जी छीलते हुए छोड़कर, पशुओं को खिलाने के लिए बाजरा की करबी काटने हेतु खेत पर गए थे। इसी दौरान नीलम ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। गांव के बच्चों से घटना की सूचना पाकर अहवरन अपनी पत्नी के साथ दौड़ते हुए घर आया तो उसे अपनी पुत्रवधू लटकता हुआ देखा।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किया। विवाहिता की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। उप जिलाधिकारी माधौगढ सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार माधौगढ़, क्षेत्राधिकारी रामसिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों से लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना लगते हैं मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या किन कारणों से की है। कोई भी बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story