Jalaun News: तालाब किनारे महिलाएं कर रही था पूजा, तभी युवक ने लगायी छलांग, मौत

Jalaun News: रविवार सोमवार की देर शाम ग्राम औरेखी में मौराई छठ के पर्व का कार्यक्रम चल रहा था। गांव की सभी औरतें तालाब किनारे मोरई छठ का कार्यक्रम के दौरान पूजा पाठ कर रही थी। उसके बाद रस्म के बाद रुपए को उसार कर तालाब में फेक जा रहे थे।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 9 Sep 2024 3:42 PM GMT
Jalaun News
X

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में देर शाम एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। गांव की महिलाएं तालाब किनारे मोहराई छठ को तालाब में सिराने आई हुई थी। पूजा पाठ करने के बाद रस्म के तौर पर तालाब में कुछ पैसे फेकी। इस दौरान वहां पर बैठे 45 वर्षीय युवक ने रुपए को निकालने के लिए छलांग लगा दी और लापता हो गया। हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे बाद युवक को खोज निकाला। तब तक युवक का पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की देर शाम ग्राम औरेखी में मौराई छठ के पर्व का कार्यक्रम चल रहा था। गांव की सभी औरतें तालाब किनारे मोरई छठ का कार्यक्रम के दौरान पूजा पाठ कर रही थी। उसके बाद रसम के बाद रुपए को उसार कर तालाब में फेक जा रहे थे। तभी तालाब किनारे बैठे 45 से वर्षीय युवक नरेश ने उन रुपए को तालाब से निकलने के लिए छलांग लगा दी। छलांग लगाने के कुछ देर बाद वह पानी में डूब कर लापता हो गया।

औरतों ने जब युवक को डूबता हुआ देखा तो चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे बाद युवक को खोज निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना लगते ही परिजन भी तालाब किनारे पहुंचे। जहां पर उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story