×

Jaunpur News: ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में मां बेटी की दर्दनाक मौत, 8 गम्भीर रूप से घायल

Jaunpur: लखनऊ-वाराणसी एनएच पर ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मां-बेटी की मौत हो गई साथ ही आठ लोग घायल हो गए है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 2 Dec 2022 1:58 PM GMT
Jaunpur News In Hindi
X

ट्रक और बोलेरो की टक्कर। 

Jaunpur News: जनपद के थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित कंधरपुर गांव के पास लखनऊ-वाराणसी एनएच पर शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक ऐसी दुर्घटना हुई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। एक ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मां-बेटी की मौत हो गई साथ ही आठ लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हाइवे पर ट्रक से बोलेरो की जबरदस्त टक्कर

खबर है कि थाना सिकरारा क्षेत्र के मसीदा गांव से भोलानाथ का परिवार चौकियां स्थित मां शीतला धाम में दर्शन करने के लिए बोलेरो से गया था। दर्शन करने के पश्चात दोपहर बाद लौटते समय कंधरपुर के पास हाइवे पर एक ट्रक से बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे में मरने व घायलों के नाम

इस हादसे में भोलानाथ की पत्नी ज्योति, पुत्री चंद्रकला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायलों में मनीषा पत्नी दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र भोलानाथ, काजल पत्नी राहुल गुप्ता, मिस्टी पुत्री दिलीप, राधिका पुत्री भोलानाथ, केसर देवी पत्नी रामकुमार, किरन पुत्री दिलीप गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।

''शीतला माता का दर्शन कराने के लिए बोलेरो में जा रहे थे''

बताया जाता है कि भोलनाथ के पुत्र दीपक की शादी 27 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद पुत्र और बहू को चौकियां शीतला माता का दर्शन कराने के लिए बोलेरो से गए थे। वापस लौटते समय दुर्घटना हुई ट्रक में सामने से टक्कर हो गई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजते हुए विधिक कार्रवाई की है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार उसकी तलाश की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story