×

पूर्व मंत्री के निधन के बाद नहीं पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश, कार्यकर्ता नाराज

कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा उठी कि अखिलेश यादव स्व. पारस नाथ के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने आ सकते है नहीं आये।अखिलेश त्रयोदशा कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे

Aradhya Tripathi
Published on: 25 Jun 2020 2:47 PM GMT
पूर्व मंत्री के निधन के बाद नहीं पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश, कार्यकर्ता नाराज
X

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं सपा सरकार में मंत्री रहने वाले पारस नाथ यादव के निधनोपरान्त सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर आकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताने को लेकर स्व. पारस नाथ के त्रयोदशा कार्यक्रम में सपा जनो के बीच चर्चा का विषय रहा। वहीं सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई और राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस व्यवहार की आलोचना भी की।

अखिलेश के न पहुँचने पर कार्यकर्ताओं में रोष

यहां बता दें कि पारस नाथ यादव के निधन की खबर में चर्चा उठी कि अखिलेश यादव उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा उठी कि अखिलेश यादव स्व. पारस नाथ के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने आ सकते है नहीं आये। फिर चर्चा हुई त्रयोदशा कार्यक्रम में आएंगे नहीं आये इसके बाद जिले के आम कार्यकर्ताओं में अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ निराशा जगी और असन्तोष पैदा हो गया है। त्रयोदशा कार्यक्रम में जनपद ही नहीं पूर्वांचल के तमाम राजनेताओं की उपस्थिति स्व. पारस नाथ के लोकप्रियता एवं ताकत को बयां कर रही थी।

ये भी पढ़ें- हमारे अस्पताल में नहीं हुआ कोरोनिल का क्लीनिकल ट्रायल, बयान से पलटे बीएस तोमर

पूर्वांचल के नेताओं के साथ जिले मेंजनपद के कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा हो गया था। सभी की निगाहें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तलाशती रही न दिखाई देने पर आलोचना शुरू कर देती थी। त्रयोदशा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सपा कार्यकर्ताओं का लगभग एक सवाल था कि स्व. पारस नाथ जी जब राजनीति शुरू किये और अपने जीवन के अन्तिम दिन तक सपा के साथ रहे और मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव के वफादार बने रहे। लेकिन उनके मरणोपरांत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जौनपुर आना तक उचित नहीं समझा।

शिवपाल यादव ने पहुंच कर दी श्रद्धांजली

एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम लोग अपनी जान की बाजी लगा कर सपा और मुलायम परिवार को सत्ता तक पहुंचाने का काम करते हैं और आज हमारे बीच का शेरे पूर्वांचल जीवन पर्यन्त सपा की अलख जगाने वाला साथी दुनिया छोड़ कर चला गया तो अखिलेश यादव को इतना समय नहीं मिला कि आ कर शोक जता सकें। सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हैं यह दुःखद और खेदजनक भी है। इस कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि आज मुलायम सिंह जी यदि चलने फिरने लायक होते तो जौनपुर जरूर आते , पिता से वरासत में मिली राजनैतिक कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव को अपने लोगों का दर्द पता नहीं है जो पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है।

ये भी पढ़ें- पहली तिमाही में अमेरिका की GDP 5 फीसदी पर, आगे भी सुस्ती की आशंका

यदि यह गुस्सा लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के मन में जमा रहा तो इसके राजनैतिक मायने भी जनपद जौनपुर में देखने को मिल सकते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच इसकी भी चर्चा थी। हाँ सपा जन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सराहना की कि शिवपाल यादव को सपा से अलग होने पर पारस नाथ जी उनके साथ नहीं गये फिर भी व्यक्तिगत संबन्धों को तवज्जों देते हुए बारिश के बीच जौनपुर त्रयोदशा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये हर सपाई कार्यकर्ता शिवपाल यादव के इस पहल की तारीफ करता दिखा साथ ही इसे मानवीय संवेदना बताया है।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story