×

UP Election 2022: यूपी के जौनपुर में अखिलेश यादव की जनसभा, बोले- भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है

Jaunpur: यूपी के जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा पर तंज कसा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 2 March 2022 1:17 PM GMT (Updated on: 2 March 2022 1:17 PM GMT)
UP Election 2022: यूपी के जौनपुर में अखिलेश यादव की जनसभा, बोले- भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है
X

Jaunpur: जनपद में चुनावी जन सभाओ को सम्बोधित करते हुए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जम कर हमलावर रहे। कहा कि भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। अखिलेश ने प्रधानमंत्री का नाम लिये बगैर ही कहा कि सबसे बड़ा नेता तो सफेद झूठ का माहिर है। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया केवल झूठे वादे करती रही है।

पांच साल में बच्चो की पढ़ाई बर्बाद कर दिया साथ ही एक भी नौकरी नहीं दिया न ही रोजगार दे सकी है आज उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक पद खाली चल रहे है सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में सभी खाली पदो को भरने का काम करते हुए नौजवानो को नौकरी और रोजगार देने का काम किया जायेगा। पुलिस विभाग में भी भर्तियां होगी। सरकार किसान नौजवान सभी की विरोधी है। किसानो को खाद बीज देने के बजाय उन पर लाठियां चलवायी और उत्पीड़न किया गया। आज मंहगाई चरमोत्कर्ष पर पहुंच गयी है।

बाबा जी जौनपुर का मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा सके

जौनपुर के मेडिकल कॉलेज की चर्चा करते हुए कहा कि पांच सालों में बाबा जी जौनपुर का मेडिकल कॉलेज (Medical College of Jaunpur) नहीं बनवा सके। मेडिकल कॉलेज बन जाता तो गरीबो के इलाज में सुविधा होती और डाक्टरी की पढ़ाई शुरू हो जाती जिले का विकास होता। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए आधे अधूरे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर दिया गया।

अखिलेश ने कहा सपा की सरकार बनते ही 300 युनिट बिजली फ्री मिलेगी, किसानो की सिंचाई फ्री में करायी जायेगी। बिजली का रेट घटेगा,सरकार पांच साल तक राशन फ्री देगी साथ में घी और तेल भी फ्री दिया जायेगा,पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी।

श्री यादव ने कहा कि अब तक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। छठवें और सातवें चरण में धुआंधार वोटिंग होने जा रही है धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। दावा किया कि सपा के सभी प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100 को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।

अखिलेश यादव ने कहा उन्हें अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। कहा कि हम परिवार वाले लोग बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं। भाजपा के लोगों को जौनपुर के लोगों ने मौन कर दिया है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं। 6वें में उनकी भांप निकाल देंगे।

जिनको हार का डर, वो पहुंच गए बनारस

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछली बार वोट चाहिए था तो इन्होंने फ्री सिलेंडर बांटे थे, जब आज वोट मांगने आए हैं तो बताओ सिलेंडर का रेट क्या है? हम लोग चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। ये देश का सबसे बड़ा चुनाव है। इसका असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। इस बार जिनको हार का सबसे डर है वो पहले से ही बनारस पहुंच गए हैं।

इस बार ना केवल जौनपुर बल्कि बनारस, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर के लोग इनका खाता तक नहीं खुलने देने वाले हैं। आज अखिलेश यादव जौनपुर के विधान सभा क्षेत्र शाहगंज, बदलापुर, जौनपुर सदर, मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर का तुफानी दौरा करते हुए जनसभाओ को संबोधित किये है। जन सभाओ में उमड़ी भीड़ से गदगद नजर आये।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story