Jaunpur News: 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है जिसके लिए चलाया जा रहा सदस्यता अभियान- गिरीश चन्द यादव

Jaunpur News: प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनाएगा।

Kapil Dev Maurya
Published on: 4 Sep 2024 11:52 AM GMT
Jaunpur News
X

पत्रकार वार्ता में भाजपा पदाधिकारी (Pic: Newstrack)

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर और मछलीशहर की होटल सिद्दार्थ उपवन मे सयुंक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द अभाव एंव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 मे शुरु किया था। उस समय जिले मे 7 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने थे जिसमें भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी शामिल रहे।

इस तरह ले सकते हैं सदस्यता

2024 भाजपा का संगठन वर्ष है जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 88 00 00 2024 पर मिस्डकॉल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आयेगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फार्म भरना होगा जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जायेगा। इस अभियान का शुभारम्भ दिनांक 02 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्य बनाकर किया गया है और प्रदेश में 03 सितम्बर को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

तीन सितंबर तक 10 लाख लोग बने सदस्य

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के साथ ही 2 सितंबर सायं 5 बजे से 03 सितंबर सायं 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके बाद आज 04 सितम्बर को सदस्यता अभियान अपने जिलों में किया जा रहा है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 02 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक चलेगा और द्वितीय चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से

भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। एक मोबाइल नंम्बर से एक ही सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनायेगा। अगर कहीं पर नेटवर्क समस्या है वहां पर ऑफ लाइन सदस्य बनाया जा सकेगा। लेकिन सूचीबद्ध करके उनका नाम, मोबाईल नम्बर, भरकर सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना एवं रू. 100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा।


11 सितंबर को जनप्रतिनिधि लेंगे सदस्यता

सदस्य अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक प्रारूप दिया जाएगा, जिसको मिस्डकॉल कराने के बाद भरकर जिला कार्यालय के माध्यम से प्रदेश को भेजना होगा। भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए 11 से 17 सिम्बर तक घर-घर सम्पर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितम्बर को प्रदेश पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि जैसे सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जायेंगे।

11 से 17 सितंबर बूथों पर संपर्क

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि 12 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क के लिए निकलेंगे 11 से 17 सितंबर के बीच ही सभी कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। इसके लिए जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों पर शक्तिकेन्द्र सदस्यता सहयोगी बनाये गये है जो कि वरिष्ठ पदाधिकरी हैं। वे सभी बूथों पर सदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे और कठिनाईयों को दूर करेंगे भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेजों में कैम्प लगाकर, सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा, महिला, उद्यमी, किसान,अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे।

ये रहे उपस्थित

उक्त अवसर पर पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू जिला प्रभारी द्वय अशोक चौरसिया संतोष पटेल जिलाध्यक्ष द्वय पुष्पराज सिंह रामविलास पाल लोकसभा पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह मनोरमा मौर्या जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थित रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story