Jaunpur News: श्रीराम कथा 9 नवम्बर को, आकर्षक झांकियों के साथ भगवा रंग में रंगेगा जौनपुर

Jaunpur News: ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्री राम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में है। कलश यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

Kapil Dev Maurya
Published on: 18 Oct 2024 1:22 PM GMT
Jaunpur News: श्रीराम कथा 9 नवम्बर को, आकर्षक झांकियों के साथ भगवा रंग में रंगेगा जौनपुर
X

Jaunpur News (Pic- Newstrack)

Jaunpur News: आगामी माह 9 नवम्बर को जौनपुर के इतिहास में एक बार फिर अभूतपूर्व आध्यात्मिक चेतना की उड़ान होगी। उस दिन पांच हजार महिलाएं पीले परिधान में सिर पर चुनरी व कलश धारण कर कलश यात्रा के माध्यम से नगर के कोने-कोने में जिले के इतिहास में एक और नया अध्याय लिखेंगी। यह बातें प्रख्यात समाजसेवी व उद्यमी भाजपा नेता व श्री राम कथा 2024 के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने सुन्दर नगर उमरपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में श्री राम कथा संचलन टीम को सम्बोधित करते हुए कही।

श्री राम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में

ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्री राम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में है। कलश यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। सेवा भारती के बैनर तले बीआरपी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा स्थल के भव्य पंडाल में कलश स्थापित किए जाएंगे। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुरुष व महिलाएं धूमधाम से भाग लेंगे। जौनपुर शहर को बीआरपी इंटर कालेज से भगवा रंग से भरने की योजना बनाई जा रही है और पूरा वातावरण राममय होगा।

स्वयंसेवी संगठन व महिला शक्ति श्री राम कथा में सहयोग दे रही

आरएसएस काशी प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने श्री राम कथा की सफलता के लिए खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुए कार्य वितरित किए।उन्होंने बताया कि संघ सहित सभी अनुषांगिक संगठन तथा समान विचारधारा वाले स्वयंसेवी संगठन व महिला शक्ति श्री राम कथा में पूर्ण सहयोग दे रही है। सेवा भारती जौनपुर के जिला अध्यक्ष डा. तेज सिंह ने भी संबोधित किया।

मुख्य रूप से जिला संघ चालक डा. सुभाष सिंह, डा. वेदप्रकाश सिंह विमल सिंह, कुंवर प्रदीप सिंह, डा. उदय सिंह, डा. अंजना सिंह, प्रीति गुप्ता, शशि मौर्य, अंजू पाठक, राखी, डा. अंजना श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, डा. सरला त्रिपाठी, गुंजन चौहान, विनोद, स्कंद पटेल, सोनी जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story