Jaunpur News: बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की नोक पर महिलाओं से की लूट, FIR दर्ज

Jaunpur News: थाना बक्शा क्षेत्र के सीहीपुर एनएच के पास चकमिर्जापुर गांव में शुक्रवार की रात में वाराणसी - लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों नें महिलाओं से लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Kapil Dev Maurya
Published on: 13 July 2024 5:04 PM GMT
Jaunpur News
X

Jaunpur News (Pic: Newstrack)

Jaunpur News: जिले के थाना बक्शा क्षेत्र के सीहीपुर एनएच के पास चकमिर्जापुर गांव में शुक्रवार की रात में वाराणसी - लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों नें महिलाओं से लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने घटना की जानकारी लेने के बाद मातहतों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के धनियांमऊ निवासी कैप्टन राजबली मिश्र के पुत्र सौरभ कुमार मिश्र की शादी मछलीशहर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बड़ेरी निवासी कमलेश तिवारी की पुत्री प्रज्ञा के साथ तय थी।

बारात शाम को रवाना हुई तो एक अर्टिका कार व इनोवा कार में घर की महिलाएं भी बारात में शामिल होने पहुँची। द्वारचार एवं जयमाल पश्चात दोनों वाहनो में सवार महिलाएं घर के लिए रवाना हुई। दोनों वाहनों के चालक मछलीशहर से जौनपुर होते हुए फतेहगंज के आगे चकमिर्जापुर गांव पार कर वाराणसी लखनऊ हाइवे पर दाहिने चढ़ने के बजाय इनोवा कार बाएं की तरफ मुड़ गयी। जबकि अर्टिका दाहिने मुड़कर हाइवे पर चढ़ गई। इनोवा कार आगे रास्ता कच्चा पाकर कार चालक वाहन को बैक करने लगा। उसी समय पीछे से पहुँचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार को असलहे के बल पर रोक लिया।

खबर है कि कार में सवार एक बालक के कनपटी पर बदमाशों ने असलहा सटा दिया। भयभीत महिलाओं ने गले में पहनी हार, चेन, झुमका, अंगूठी व कार में सवार युवक की जेब से करीब 6 हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। इस लूट काण्ड मे लगभग पांच लाख से अधिक के आभूषण छीन जाने की बात पीड़ित ने बताई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी सीओ सदर परमानंद कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा थाने पर पहुंचे। उन्होंने चालक व परिजनों से घटना की जानकारी ली। तत्पश्चात थानाध्यक्ष को तत्काल गिरफ्तारी कर माल बरामदगी का शख्त आदेश दिया है। पुलिस की कई टीमें अपराधियों तलाश में जुट गई है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story