×

Jaunpur News: बजट गरीबों, युवाओं, किसानों, नारी शक्ति एवं मध्यम वर्गीय के लिए शानदार

Jaunpur News: मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है।

Nilesh Singh
Published on: 23 Feb 2025 5:21 PM IST
Jaunpur News: बजट गरीबों, युवाओं, किसानों, नारी शक्ति एवं मध्यम वर्गीय के लिए शानदार
X

Jaunpur News: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह मे भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल के अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला रहे। इसके पहले जौनपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में बजट पर मुख्य अतिथि ने प्रेस वार्ता की जिसमे आये हुये पत्रकारों को सम्बोधित किया।

महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक मे पहुंचाने में सहायक साबित होगा। मोदी सरकार द्वारा लाया गया एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है। ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी बोलीं

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है। पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। इस सरकार के पहले दो कार्यकालों के दौरान किए गए परिवर्तनकारी कार्य एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे यह सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने में सक्षम हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल

बजट पर आयोजित संगोष्ठी मे आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट मे कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है, जिससे मध्यम वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story