×

Jaunpur News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा सेक्स रैकेट, छह लड़िकियों सहित युवक हुए गिरफ्तार

Jaunpur News: नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ ओलंदगंज चैराहा के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे थे। उसी समय आस पास के नागरिकों ने अति व्यस्ततम इलाके में स्थित अति पुराने गौतम बुद्ध होटल के अन्दर सेक्स रैकेट चलने की खबर दी।

Kapil Dev Maurya
Published on: 26 May 2023 6:57 PM GMT
Jaunpur News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा सेक्स रैकेट, छह लड़िकियों सहित युवक हुए गिरफ्तार
X
(Pic: Newstrack)

Jaunpur News: जनपद मुख्यालय स्थित नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर के मध्य स्थित अति व्यस्ततम इलाका ओलंदगंज के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए छह काल गल्र्स सहित युवकों और मैनेजर को गिरफ्तार किया और सभी को कोतवाली पुलिस के हवाले करते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने विधिक कार्यवाई का निर्देश दिया है। मिली खबर के अनुसार शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ ओलंदगंज चैराहा के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे थे। उसी समय आस पास के नागरिकों ने अति व्यस्ततम इलाके में स्थित अति पुराने गौतम बुद्ध होटल के अन्दर सेक्स रैकेट चलने की खबर दी। नगर वासियों की बात पर विश्वास कर नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ गौतम बुद्ध होटल के अन्दर गये तो वहां छह लड़कियां लड़को के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गयी।

इस सेक्स रैकेट की संचालिका पुलिस को चकमा देकर भाग गयी लेकिन मैनेजर पकड़ा गया। नगर मजिस्ट्रेट के अनुसार इस होटल के मालिक का नाम लल्लन है वह जनपद मऊ का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ भी विधिक कार्यवाई होगी। होटल के लगभग सभी कमरो में शराब की बोतले और कंडोम भी बरामद हुए है। शहर के व्यस्ततम इलाके के इस होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के बिषय में आम जनता जान रही थी और नगर मजिस्ट्रेट को बताया लेकिन थाना कोतवाली नगर की पुलिस को इस सेक्स रैकेट की भनक अभी तक क्यों नहीं लगी थी जब कि रैकेट वर्षो से चल रहा है।

इस होटल से महज 75 मीटर की दूरी पर ओलंदगंज की पुलिस चैकी भी है उसे भी पता नहीं, खुपिया विभाग भी व्यस्ततम इलाके में चल रहे इस रैकेट से बेखबर रहा। इसके पीछे का रहस्य क्या है पुलिस अथवा खुपिया विभाग सच में बेखबर था या फिर इन दोनो के मिली भगत से सेक्स रैकेट का धन्धा फल फूल रहा था। यह जांच का बिषय है। क्या जिम्मेदार आला हुक्मरान इसकी गहराई से छानबीन करायेंगे।

हालांकि नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह ने अपने बयान में साफ किया है नगर क्षेत्र में गन्दगी फैलाने वाले होटल सावधान हो जाये अब गहनता से छानबीन होगी पकड़े गये तो कठोर कार्यवाई होगी। शहर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने की दिशा में प्रशासन का अभियान चल रहा है गन्दगी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Kapil Dev Maurya

Kapil Dev Maurya

Next Story