TRENDING TAGS :
Jaunpur News: सद्भावना पुल से शास्त्री पुल तक गोमती के घाटों का होगा सौंदर्यीकरण
Jaunpur News: इस घाट के निर्माण लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कई बार केद्रीय मंत्री व डिजी नमामि गंगे से मिलकर घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आग्रह किया था।
Jaunpur News
Jaunpur News: जिले में बहने वाली आदि गंगा गोमती के घाट जिले में चमकते नजर आएंगे इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने आज दौरा कर सदभावना सेतु से शास्त्री सेतु तक पर्यटन की दृष्टि से घाटों के निर्माण व सुंदरीकरण के कार्य के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव के साथ घाटों का निरीक्षण किया। बता दें कि इस घाट के निर्माण लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कई बार केद्रीय मंत्री व डिजी नमामि गंगे से मिलकर घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आग्रह किया था।
उनके इस प्रयास से जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों की टीम, निधि डंडोना (रीवर फ्रंट डेवलपमेन्ट एक्सपर्ट) एवं पंकज रावत (सपोर्ट इंजिनियर) जिले में आकर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार के साथ सद्भावना सेतु से शास्त्री सेतु तक स्थलीय निरीक्षण किया। राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने सबंधित अधिकारियों से घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि अतिशीघ्र ही घाटों के सौंदर्यीकरण के कार्य की स्वीकृति मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, यूपीपीसीएल के अभियंता अजय जी, श्याम मोहन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, बसन्त प्रजापति, पियूष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दूसरे दिन के महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर मंत्री ने किया शुभारंभ
शाही किले में आयोजित तीन दिवसी महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महाराजगंज विनय कुमार सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मोर्या भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह समिति तमाम हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की महोत्सव में आजमगढ़ से पूर्व सांसद भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे, डिंपल सिंह , वरदान सिंह आज भोजपुरी स्टार अपना जलवा बिखेरेंगे ।