×

Jaunpur: डबल मर्डर के सभी आरोपी घटना से 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 3 के पैर में लगी गोली

Jaunpur Double Murder : शराब पीने वाले बारातियों से दो भाइयों का विवाद हो गया था। विवाद की वजह से अभियुक्तों ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

Kapil Dev Maurya
Published on: 29 Nov 2023 3:26 AM GMT
Jaunpur Double Murder
X

Jaunpur Double Murder (Social Media)

Jaunpur Double Murder: यूपी के जौनपुर के थाना खेतासराय पुलिस ने डबल मर्डर के सभी 6 अभियुक्तों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल तीन अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। शेष तीन पुलिस हिरासत में हैं। क़ानूनी कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

क्या है मामला?

घटना 28 नवंबर की देर रात की है। रात लगभग 11 बजे के आसपास थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित कस्बा में एक बारात आई थी। दुर्गा मंदिर के पास अजय प्रजापति (23 वर्ष) और अंकित प्रजापति (20 वर्ष) पुत्र गण फूलचंद प्रजापति निवासी वार्ड नंबर- 4 बभनौटी नगर पंचायत थाना खेतासराय की चाउमीन की दुकान लगी थी। वहीं शराब पीने वाले बारातियों से विवाद हो गया। विवाद की वजह से अभियुक्तों ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट

घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मनेछा गांव के 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- 147, 148, 149, 302, 504 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा (SP Jaunpur, Dr. Ajay Pal Sharma) ने इस दुस्साहसिक घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने टीमों का गठन कर गिरफ्तारी की कोशिश तेज की। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घटना के 5 घंटे के भीतर ही वारदात में शामिल सभी 06 अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों को गोली लगी। उन्हें गम्भीर घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम-

1. मुकेश बिन्द पुत्र रामसूरत बिन्द (घायल )

2. नीशू बिन्द पुत्र तीरथ बिन्द ( घायल )

3. सतीश बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द ( घायल )

4. विवेक बिन्द पुत्र जयराम बिन्द

5. जगदीश उर्फ रामसिंह बिन्द पुत्र लालता बिन्द

6. अमरजीत पुत्र हरिलाल बिन्द।

सभी अभियुक्त ग्राम मनेछा थाना खेतासराय के निवासी बताये गये हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story