×

Jaunpur News: गर्मी की छुट्टियों में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और नए वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्री से कृपा शंकर सिंह ने की मांग

Jaunpur News: शंकर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या और सुविधाओं में वृद्धि को लेकर चर्चा करते हुए नए वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की।

Nilesh Singh
Published on: 27 March 2025 1:26 PM IST
Jaunpur News
X

Jaunpur News

Jaunpur News: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे जौनपुर लोकसभा सदस्य भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या और सुविधाओं में वृद्धि को लेकर चर्चा करते हुए नए वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की।कृपा शंकर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के लोग अपने गांवों में शादी-विवाह, पारिवारिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। उन्होंने मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सुविधाओं में सुधार करने का आग्रह किया।

वंदे भारत ट्रेन और जौनपुर में रेल यार्ड की मांग

कृपा शंकर सिंह ने उत्तर भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने रेल मंत्री को यह भी बताया कि मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों में से हर छठा व्यक्ति जौनपुर का है, इसलिए मुंबई से जौनपुर के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाए और जौनपुर में एक रेल यार्ड बनाया जाए।

रेल मंत्री ने दिए आश्वासन

कृपा शंकर सिंह ने बतायाकी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके सभी प्रस्तावों को ध्यानपूर्वक सुनकर सकारात्मक सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या पहले ही बढ़ाई गई है और जल्द ही और अधिक ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।इस मौके पर वाराणसी पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रह।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story