TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jaunpur: नीतेश मौर्य हत्याकांड पर सांसद ने पुलिस पर उठाये सवाल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Jaunpur News: सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि यूपी में लगता है कानून का राज खत्म हो गया है। निरीह और बेगुनाह लोगो की हत्यायें हो रही हैं।

Kapil Dev Maurya
Published on: 25 Sep 2024 11:45 AM GMT
jaunpur news
X

नीतेश मौर्य हत्याकांड पर बाबू सिंह कुशवाहा ने पुलिस पर उठाये सवाल (न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा जनपद प्रवास के दौरान विगत दिवस वाराणसी स्थित शिवपुर निवासी नीतेश मौर्य की हत्या की खबर मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त करने उसके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार से मिलकर घटना का सच जाना और पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। मृतक की मां ममता देवी ने सांसद को बताया कि विगत शुक्रवार को रात लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस के साथ संजय गौड़ नामक व्यक्ति आया था। पहले मुझसे मेरे बेटे के बारे में पूछा। हमने इनकार किया तो हमको भद्दी-भद्दी गालियां दी। हमारा लड़का नीतेश घर से निकल कर भागा तो कुछ दूर बगीचे में उसका गला काटकर और पैर काटकर हत्या कर दिया गया और फिर उसे जला दिया गया। पुलिस हमारे पुत्र पर लड़की भगाने का आरोप लगा रही थी।

मृतक की मां ने सीधे आरोप लगाया कि पुलिस की देखरेख में नीतेश की हत्या की गई है। भाजपा के स्थानीय विधायक जिनका कुछ ही दूरी पर कार्यालय है एक बार भी हमारी पीड़ा सुनने नहीं आये है। पूरी घटना की कहानी सुनने के बाद सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। हम प्रयास करेंगे कि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके। सांसद जौनपुर ने कहा कि यूपी में लगता है कानून का राज खत्म हो गया है। निरीह और बेगुनाह लोगो की हत्यायें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नीतेश मौर्य की हत्या के समय पुलिस की मौजूदगी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि पुलिस ने खुद नीतेश मौर्य की हत्या करवाई है।

उन्होंने नीतेश मौर्य हत्याकांड के जरिए कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है। आम जनमानस गरीब और लाचार एक दम सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा सरकार कानून के राज को स्थापित करने का दम्भ तो भर रही है लेकिन नीतेश मौर्य हत्याकांड की कहानी उसके दावे की हवा निकाल रही है। उनका तो यह भी कहना है कि पीडीए को जान बूझकर निशाना बनाया जा रहा है।उनकी हत्याएं करायी जा रही है। इसके खिलाफ अब पीडीए को संघर्ष करने की जरूरत है। तभी वह सुरक्षित रह सकेगा। सांसद के साथ जन अधिकार पार्टी के बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story