×

Jaunpur: राज्यसभा MP सीमा द्विवेदी बोलीं- 100 डेज चैलेंज की जल्द होगी शुरुआत, 2024 चुनाव के लिए शिद्दत से जुटें कार्यकर्ता

Jaunpur News: राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधन में कहा, 'मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया कि, जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।'

Kapil Dev Maurya
Published on: 16 Dec 2023 3:08 PM GMT (Updated on: 16 Dec 2023 3:13 PM GMT)
Jaunpur News:
X

 कार्यक्रम में बोलतीं राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी (Socia; Media)

Jaunpur News: लोकसभा चुनाव मिशन-2024 में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए बीजेपी कमर कस कर जुटी है। भाजपा जिला इकाई ने जिले में 2 लाख से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर 'विकसित भारत' एंबेसडर बनाने के लिए पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया। नमो ऐप डाउनलोड (NAMO App Download) करने और 'विकसित भारत एंबेसडर' बनाकर डिजिटल वालंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी (Rajya Sabha MP Seema Dwivedi) उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

MP सीमा द्विवेदी- 100 डेज चैलेंज की शुरुआत

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधन में कहा, 'मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया कि, जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे। नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100 डेज चैलेंज की शुरुआत होगी। इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी, वकील आदि का अभियान चलाएंगे।'

'हर दिन 10 लोगों को नमो ऐप से जोड़ना होगा'

इस अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सक्रिय योगदान देंगे। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता को हर दिन 10 लोगों को नमो ऐप से जोड़ना होगा, जो विकसित भारत एंबेसडर के नाम से पहचाने जाएंगे। सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ने वाले टॉपर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने, फोन पर संवाद करने और पत्राचार करने का अवसर मिलेगा।

गिरीश चंद यादव बोले- देश में विकासपरक सोच की लहर

विशिष्ट अतिथि खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि, 'हम सबकी जिम्मेदारी है कि जिले में योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर बने सकारात्मक माहौल की अधिक से अधिक चर्चा करे। हमें अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक सक्रियता को नमो ऐप के माध्यम से सबके बीच पहुंचाना चाहिए। मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से इसे और अधिक तेज और प्रभावी बनाना है। उन्होंने पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों समेत पार्टी पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील किया।'

पुष्पराज सिंह- दीवार लेखन का कार्य प्रगति पर

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। बताया कि, 'अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी। उन्होंने आगे बताया बताया कि, सभी विधानसभा क्षेत्र में दीवार लेखन का कार्य प्रगति पर हैं जल्द हीं यह कार्य समाप्त हो जायेगा और नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडरों को उनके कार्यों के लिए बड़ा मंच देगा। इसके तहत पार्टी के सांसद और विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर युवाओं और लोगों को नमो एप से जाेड़ेंगे ताकि लोगों को केंद्र सरकार की योंजनाओं की सीधी जानकारी मिले।'

माइक्रो डोनेशन का अभियान चलेंगे

प्रशिक्षण कार्यशाला में आईटी के जिला संयोजक रोहन सिंह ने नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। और सोशल मीडिया सिद्धार्थ राय ने 100 डेज चैलेंज अभियान के दौरान पार्टी फंड के लिए कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाएंगे। इसके तहत न्यूनतम पांच रुपए से लेकर 2000 रुपये तक राशि आम लोगों से जमा कराई जाएगी। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

कार्यशाला में ये रहे मौजूद

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री त्रय पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जिला मंत्री राजू दादा राज पटेल अवधेश यादव संतोष मिश्रा रामसूरत मौर्य उमेश तिवारी बृजेश यादव मम्मन यादव सूबेदार सिंह श्यामबाबू यादव आलोक सिंह आशीष सिंह आमोद सिंह अम्बरीशधर द्विवेदी सुबास शुक्ला अजीत प्रजापति महेंद्र विजय शुक्ला नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह अजय सरोज मेराज हैदर सुरेश धुरिया इन्द्र्सेन सिंह प्रदीप यादव घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह भोला सिंह वंश बहादुर पाल अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेन्द्र मिश्रा राजकेशर पाल मदन सोनी अजय मिश्रा उमेश सिंह नरेन्द्र विश्वकर्मा भूपेश सिंह शैलेश सिंह सुरेन्द्र विक्रम सिंह महेंद्र बिन्द संतोष गुप्ता दिलीप शर्मा चंद्रेश गुप्ता सिद्दार्थ सिंह निखिल सोनकर अवधेश सोनकर एवं मण्डल के महामंत्री द्वय एवं आई टी के संयोजक उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story