×

Jaunpur News: नेवढ़िया पुलिस ने पकड़ा दस हजार का इनामिया, अन्य थानों में कई बदमाश गिरफ्तार

Jaunpur News: थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रही 6 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Nilesh Singh
Published on: 23 March 2025 7:00 PM IST
Jaunpur News
X

Jaunpur News (Image From Social Media)

Jaunpur News: जिले की नेवढ़िया पुलिस ने ₹10,000 के इनामी अपराधी राम सोनार उर्फ आदर्श निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर) को अहिरौली मोड़ से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार था और 323/324/304/504/34 और SC/ST एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीममें थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय विनोद मिश्रा, मुरलीधर सहित 11 अन्य पुलिसकर्मियों मौजूद रहे , आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कीजा रही है।

मुगराबादशाहपुर पुलिस ने 6 महिला अभियुक्तों को पकड़ा

जौनपुर, थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रही 6 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के ऊपर मुंगराबादशाहपुर थाने में 191(2)/115(2)/352/351(2)/333/109 BNS में मुकदमा दर्ज है पुलिस ने ग्राम हसनपुर से इन्हें गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप तिवारी, महिला कांस्टेबल विनीता शुक्ला, व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

खेतासराय थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी विपुल यादव को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खेतासराय रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी पर धारा 64/351(3) BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना प्रभारी रामाश्रय राय, कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह व विवेक दुबे। आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी है।

शाहगंज पुलिस ने 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार किये

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शाहगंज पुलिस ने दो शातिर अपराधियों रोहित साहू (निवासी अक्खीपुर, शाहगंज) और अरुण कुमार यादव (निवासी खन्जहापुर वनतरिया, फूलपुर, आजमगढ़) को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अरुण यादव पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story