Jaunpur News: शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूल कर रहे मनमानी, कांग्रेस ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन

Jaunpur News: शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों में की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया

Nilesh Singh
Published on: 11 April 2025 9:37 PM IST
Jaunpur News
X

 Jaunpur News 

Jaunpur News: जिले की कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों में चल रहे मनमानी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया उनका कहना था कि "प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से पहले से ही जूझ रही आम जनता के लिए अब शिक्षा भी एक महंगा सौदा बनती जा रही है"शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों में की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए महामहिम राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश भर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही बेतहाशा फीस वसूली और मनमानी किताब-कॉपी वर्दी बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, स्कूलों में चल रहे अवैध डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद के सिंह ने कहा कि बेलगाम महंगाई के बीच प्राइवेट स्कूल अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। फीस के साथ-साथ किताब, यूनिफॉर्म और अन्य मदों में भी अनाप-शनाप वसूली की जा रही है, जबकि स्कूलों की सुविधाएं जस की तस हैं। यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे कई प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं जो सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दे रहे लेकिन फीस के नाम पर जनता की जेब काटने में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी लूट और मनमानी के खिलाफ जिले और राज्य स्तर पर संघर्ष करेगी।प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, राजकुमार निषाद, देवेंद्र मिश्रा, विनय तिवारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशस्वी सिंह, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story