×

VIDEO:मेनका के आरोप पर जावड़ेकर की चुप्पी, सपा पर लगाए अराजकता के आरोप

Sanjay Bhatnagar
Published on: 9 Jun 2016 8:20 AM GMT
VIDEO:मेनका के आरोप पर जावड़ेकर की चुप्पी, सपा पर लगाए अराजकता के आरोप
X

फिरोजाबाद: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मेनका गांधी के बयान पर टिप्पणी से इनकार किया है। मेनका ने बिहार में नीलगायों को मारने के फैसले पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया है। जावड़ेकर ने जवाहरबाग कांड को अराजक तत्वों से यूपी सरकार की मिलीभगत का परिणाम बताया। जावड़ेकर यूपी के फिरोजाबाद में मीडिया से बात कर रहे थे।

[su_youtube url="https://youtu.be/Kcf7E28rRnw" width="620" height="460"]

मेनका पर टिप्पणी से बचे

-केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर केंद्र में अपनी सहयोगी मंत्री मेनका गांधी पर टिप्पणी से बचते रहे।

-प्रकाश ने कहा मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता कि किसने क्या कहा।

-इससे पहले मेनका गांधी ने बिहार में नीलगायों को मारने के फैसले पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया था।

-प्रकाश ने कहा किसानों की फसलों का नुकसान हो तो राज्य सरकार नीलगायों को मारने का प्रस्ताव भेजती है, जिस पर उनका मंत्रालय मंजूरी देता है।

-जावड़ेकर ने कहा यह राज्यों का मामला है।

prakash javadeker-union minister-environment ministry-maneka gandhi फिरोजाबाद में मीडिया से बात करते प्रकाश जावड़ेकर

सपा पर निशाना

-प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जवाहर बाग कांड के बाद साबित हो गया है कि यूपी की सपा सरकार अराजक तत्वों को बढ़ावा देती है।

-उन्होंने यूपी सरकार पर सीबीआई जांच से भागने का आरोप लगाया।

-जावड़ेकर ने कहा कि यूपी में सपा-बसपा का खेल बहुत हो चुका अब लोग बीजेपी के पक्ष में खड़े हैं।

-लोग चाहते हैं यूपी में केंद्र की तरह बीजेपी की सरकार चले।

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story