×

Jhansi News: ससुर की बात दामाद को नहीं आई पसंद, कर दिया कत्ल, जानें क्या है पूरा मामला

Jhansi News Today: ससुर साहब, मुझे समझाने आए, इसके बाद दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। इस शव की बीते रोज शिनाख्त कर ली गई।

B.K Kushwaha
Published on: 8 Sep 2022 4:15 PM GMT
Jhansi News: ससुर की बात दामाद को नहीं आई पसंद, कर दिया कत्ल, जानें क्या है पूरा मामला
X

Jhansi News: ससुर साहब, मुझे समझाने आए, इसके बाद दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। इस शव की बीते रोज शिनाख्त कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने दामाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

मालूम हो कि रक्सा थाना क्षेत्र (Raksa Police Station Area) के ग्राम वाजना के जंगल में बिना सिर वाली लाश मिली थी। इस शव की आज शिनाख्त कर ली गई। यह शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी के थाना भौंती के ग्राम भयावन निवासी जाहर सिंह लोधी के रुप में की गई। बताते हैं कि जाहर सिंह ने छह माह पहले अपनी छोटी बेटी प्रमोद देवी की शादी ओरछा के महाराजपुरा निवासी विजय राजपूत से की थी।

जाहर सिंह ने दामाद-बेटी को समझाया मगर दामाद नाखुश हो गया

शादी के बाद विजय ने अपनी पत्नी प्रमोद देवी के साथ मारपीट करना शुरु कर दी थी। इसी बीच प्रमोद देवी ने अपने पिता जाहर सिंह को फोन किया था। 28 अगस्त को फोन पर जाहर सिंह अपनी बेटी की ससुराल महाराजपुरा गया था। जाहर सिंह ने दामाद-बेटी को समझाया मगर दामाद नाखुश हो गया था। कहा था कि ससुर साहब, मुझे समझाओ नही, इसी बात पर दामाद नाराज हो गया और कहा कि एक साथ तीन घर बर्बाद कर दूंगा।

मृतक की पत्नी गोमा ने बताया- दामाद उनके साथ खुद थाने पर सूचना देने गए थे

उधर, मृतक की पत्नी गोमा ने बताया है कि 28 अगस्त को दामाद के फोन करने पर पति रक्सा गए थे। शाम को फोन लगाया तो पति ने कहा कि दामाद के साथ हूं और खाना खाकर आऊंगा। थोड़ी देर बाद काल लगाया तो नंबर बंद था। दामाद का भी नंबर बंद था। इसके बाद पति की तलाश रिश्तेदारों के साथ की थी मगर पता नहीं चल रहा था। दामाद भी उनके साथ खुद थाने पर सूचना देने गए थे।

चार दिन बाद हुई जंगल में मिले शव की शिनाख्त

दामाद ने खुद कहा था कि सुबह ससुर साहब को टैक्सी में ही बैठा दिया था। उधर, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहां जाहर का बेटा व अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे थे मगर बेटा ने सिर नहीं होने से शव को पहचान करने से मना कर दिया था। बाद में बहन राखी ने शव की पहचान की थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story