×

Jhansi News: ध्यानचंद स्टेडियम में लगीं फ्लड लाइटें, एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे डे-नाइट मैच

Jhansi News: ध्यानचंद स्टेडियम में झाँसी स्मार्ट सिटी ने एस्ट्रोटर्फ के चारों ओर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मानक के अनुरूप फ्लड लाइटें लगाई हैं।

B.K Kushwaha
Published on: 25 Feb 2023 2:57 PM GMT
Jhansi Dhyanchand Stadium
X

Jhansi Dhyanchand Stadium

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ध्यानचंद स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ पर अब रात में भी हॉकी के मैच आयोजित हो सकेंगे और खिलाड़ी इस पर प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। झाँसी के हॉकी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी सौगात साबित होने जा रहा है। यहां रात में मैचों के आयोजन के लिए फ्लड लाइटें लगाई गई हैं, जिसके बाद हॉकी खिलाडियों को रात में प्रैक्टिस की सुविधा भी हासिल हो सकेगी। रविवार को यहां झाँसी की दो स्थानीय टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन कर फ्लड लाइटों का औपचारिक रूप से लोकार्पण किया जाएगा।

ध्यानचंद स्टेडियम में झाँसी स्मार्ट सिटी ने एस्ट्रोटर्फ के चारों ओर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मानक के अनुरूप फ्लड लाइटें लगाई हैं। ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर दूधिया रोशनी बिखेरने के लिए चार बड़े पोल पर 1500 वाट की लाइटें लगाई गई हैं। इन फ्लड लाइटों के लगने के बाद स्टेडियम में अब डे-नाइट मैच आयोजित किये जा सकेंगे। झाँसी के हॉकी खिलाडियों के साथ ही खेल प्रेमी भी हॉकी के मैचों का अलग अंदाज में आनंद ले सकेंगे।

स्थानीय टीमों के बीच होगा हॉकी मैच

झाँसी के क्षेत्रीय खेल अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि रविवार को ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर लगे फ्लड लाइटों का लोकार्पण किया जाएगा। हॉकी के रात्रि मैचों के लिए अब यह मैदान तैयार हो चुका है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान झाँसी की दो स्थानीय हॉकी टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों, स्मार्ट सिटी, नगर निगम और प्रशासनिक अफसरों के साथ ही खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story