TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi Election Result 2022 : झांसी की चारों सीटों पर भाजपा गठबंधन ने लहराया परचम, मऊरानीपुर सीट गठबंधन के खाते में

Jhansi Election Result 2022 : यूपी चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को क्लीन स्वीप करते हुए झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर गठबंधन संग कब्जा जमा लिया है।

B.K Kushwaha
Written By B.K KushwahaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 10 March 2022 5:48 PM GMT
Jharkhand News cm yogi government return in up bjp mla chanted jai shri ram jharkhand assembly
X

 बीजेपी गठबंधन (फाइल तस्वीर)

Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव परिणाम ने राजनीतिक दलों के नेताओं एवं राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया है। झांसी सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के रवि शर्मा ने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए शानदार तरीके से सैट्रिक बनाई। वहीं बबीना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह पारीछा ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की। गरौठा से भाजपा (BJP) के जवाहर लाल राजपूत ने पिछले चुनाव की अपेक्षा दोगुनी मतों से जीत हासिल कर ली है। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी डॉ रश्मि आर्य ने भी शानदार तरीके से वापसी की है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समाजवादी पार्टी ने जिले की चारों सीटों पर भाजपा का मुकाबला किया।

बसपा-कांग्रेस का बुरा हाल

बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही कांग्रेस की हालत सबसे खस्ता रही। झांसी सदर सीट को छोड़कर जिले की तीनों सीटों पर कांटे का मुकाबला माना जा रहा था लेकिन जब चुनाव परिणाम आए तो भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की। झांसी सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रवि शर्मा ने समाजवादी पार्टी के सीताराम कुशवाहा को पराजित किया। रवि शर्मा की यह लगातार तीसरी जीत और सीताराम कुशवाहा की लगातार तीसरी हार है। इसी तरह बबीना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजीव सिंह पारीछा ने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह यादव को दोबारा पराजित किया है।

इसी तरह गरौठा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे दीप नारायण सिंह यादव को जवाहर लाल राजपूत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। जवाहर लाल राजपूत लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। मऊरानीपुर से अपना दल गठबंधन प्रत्याशी रश्मि आर्य ने पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ा था तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य से चुनाव हार गई थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने बिहारी लाल का टिकट काट दिया था। डॉ रश्मि आर्या ने चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जैसे ही मऊरानीपुर सीट अपना दल गठबंधन के खाते में गई रश्मि आर्या ने पलटा मारते हुए अपना दल का दामन थामा और टिकट हासिल कर लिया। रश्मि आर्य दूसरी बार विधायक बनने में कामयाब रहीं हैं। इससे पहले वह 2012 में भी विधायक रह चुकी हैं।

झाँसी सदर सीट- 223

कुल राउंड 36

भाजपा 148262

सपा 71909

कांग्रेस 8841

बसपा 17846

भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वंदी सीताराम कुशवाहा से 76353 वोट से जीते।

बबीना सीट- 222

कुल राउंड 30

भाजपा 118343

सपा 73814

कांग्रेस 2332

बसपा 30540

भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वन्दी यशपाल यादव से 44529 वोट से जीते।

गरौठा सीट- 225

कुल राउंड 32

भाजपा 114059

सपा 80397

कांग्रेस 3303

बसपा 29333

भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वंदी दीप नारायण सिंह यादव से 33662 वोट से जीते।

मऊरानीपुर सीट- 224

कुल राउंड 36

अपना दल 143577

सपा 84982

कांग्रेस 3323

बसपा 32641

अपना दल प्रत्याशी रश्मि आर्य समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वंदी तिलक चंद्र अहिरवार से 58595 वोट से जीते।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story