×

Jhansi: नई कोच फैक्ट्री के शुभारंभ के पहले पास में मिली अधेड़ का शव, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Jhansi News: वर्ष 2023 के दूसरे दिन का शुभारंभ झाँसी में अधेड़ की हत्या से हुआ। सिर कुचलकर अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया।

B.K Kushwaha
Published on: 2 Jan 2023 1:08 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

नई कोच फैक्ट्री के शुभारंभ के पहले पास में मिली अधेड़ का शव। (Social Media)

Jhansi News: वर्ष 2023 के दूसरे दिन का शुभारंभ झाँसी में अधेड़ की हत्या से हुआ। सिर कुचलकर अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया। वह अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा है। सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये है मामला

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी में स्थित रेलवे काठ के पुल के पास बनी खाली खोलियों में लक्ष्मण रायकवार रहता था। वह दिव्यांग भी था। किसी तरह से वह अपने जीवन गुजार रहा था। उसके दो लड़के हैं। दोनों लड़के मजदूरी करते हैं। छोटा वाला लड़का झाँसी से बाहर काम करता था। दो तीन दिन पहले छोटी वाला बेटा यहां आया हुआ था। बताते हैं कि वर्ष 2023 के पहले दिन लक्ष्मण रायकवार रेलवे कालोनी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

फैक्ट्री से कुछ दूरी पर मिली 57 वर्षीय व्यक्ति की लाश

उधर, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी में बनी नई कोच रेल फैक्ट्री का इसी साल शुभारंभ होना है। इसकी तैयारी फैक्ट्री के अंदर चल रही हैं। इसी फैक्ट्री से कुछ दूरी पर 57 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी दिखाई दी। इसकी जानकारी लगते ही कोच फैक्ट्री में काम करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मौके पर खून पड़ा है, उसके सिर में गंभीर चोटों के निशान है।

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एसओ प्रेमनगर संजय कुमार शुक्ला, सीओ सदर प्रज्ञा पाठक मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। पहले शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, तभी रेलवे कालोनी में बने आउट हाउस में रहने वाले लोग वहां पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की।

इस मामले में पुलिस ने की पूछताछ शुरू

बताया गया कि यह शव रेलवे काठ के पास रहने वाले लक्ष्मण रायकवार का है। इसकी जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने मृतक के परिजनों से वार्तालाप की। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते रोज कुछ लोगों से मामूली बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने मृतक के परिजनों पर भी शक जाहिर किया है। इस मामले में रेलवे काठ के पास आउट हाउस में रहने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरु कर दी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। वहीं, फॉरेसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटनास्थल की जांच करवाई गई। पुलिस हर बिन्दुओं को लेकर जांच कर रही हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story