TRENDING TAGS :
Jhansi News: गाजे बाजे के साथ निकली श्री रघुनाथ जी की बारात
Jhansi News: विवाह पंचमी पर शहर श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर से भव्य राम बारात महानगर में निकली। बारात में रथ पर राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूप थे।
गाजे बाजे के साथ निकली श्री रघुनाथ जी की बारात
Jhansi News: विवाह पंचमी पर शहर श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर से भव्य राम बारात महानगर में निकली। देश- विदेश के सुगंधित फूलों से सजी- धजी पालकी में दूल्हा स्वरूप में विराजमान श्री रघुनाथजी के अनुपम दर्शन श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती कर की।
बारात में रथ पर थे राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूप
बारात में रथ पर राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूप थे। युवा भक्त धर्म ध्वज लिए थे। 151 महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थी, जो भगवान के विवाह के मंगल गीत गा रही थी। बैंड व ढोल की धुनों पर जगह- जगह भक्त थिरकते नजर आए। पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथजी महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई बारात बड़ा बाजार, सुभाष गंज, सिंधी तिराहा, कोतवाली, बिसाती बाजार आदि प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची। यहां पीयूष रावत, प्रियता रावत आदि श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया और द्वारचार की रस्में हुई। भजन कीर्तन हुए।
श्री रघुनाथजी महाराज मंदिर लगभग पांच सौ साल प्राचीन
गौरतलब है कि पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथजी महाराज मंदिर लगभग पांच सौ साल प्राचीन है और हर साल विवाह पंचमी पर भगवान के भव्य वैवाहिक कार्यक्रम होता आया है। मंदिर में मंगलवार को भावर, पांव पखराई सहित अन्य वैवाहिक रस्में होगी। 2 को श्री रामार्चा, 3 को जानकी जी की विदाई की रस्म होगी।
इस अवसर पर प्रधान पुजारी बालकृष्ण नायक, नगर विधायक रवि शर्मा, संदीप सरावगी, जयदीप खरे,जीतू सोनी ,राकेश बिलैया ,महेश अग्रवाल ,स्वतंत्र नाचोला, टिंकू निखरा,अक्कू निखरा,कैलाश मिश्रा,अमित साहू,राजीव शर्मा, आराधना शर्मा , धरनेंद जैन, पुरुकेश अमरया ,शिवम कुशवाहा, शिवम डेंगरे एवं रघुनाथ जी आरती परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। संचालन पीयूष रावत ने किया और आभार चेतन व अभिषेक नायक ने व्यक्त किया।
आयोजन में राम बारात का स्वागत टीका माल्यार्पण आरती करके लगाया भोग
उधर, श्री श्री 1008 रघुनाथ मंदिर में, पंडित कैलाश नारायण पाठक के द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री सीताराम विवाह उत्सव का आयोजन में राम बारात का स्वागत टीका माल्यार्पण आरती करके प्रसाद भोग लगाया गया। इस मौके पर नरेश गुप्ता राजू रक्सा, विनीता शुक्ला, जगदीश बजाज, पल्लवी सहारिया, प्रीति संज्ञा, दीपक गुप्ता प्रदेश, राम श्री गुप्ता , संतोष कटारे, सरोज पाठक लक्ष्मी अरजरिया, रुचि पाठक, रजनी दीक्षित, किरण अग्रवाल , ममता सक्सेना, ज्योति गोस्वामी, सीमा चौबे, सफलता द्ववेदी , शशि सक्सेना, मोहन गुप्ता,मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। लक्ष्मी अरजरिया ने बारात में शामिल सभी भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।
श्रीराम विवाहोत्सव पंचमी पर दूल्हा बने भगवान श्रीराम जी की भव्य बारात हुआ भ्रमण
भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम विवाहोत्सव पंचमी पर गांधी रोड स्थित श्री गोपाल जी महाराज मंदिर से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गयी। बारात के पूर्व श्रीराम जी सहित सभी स्वरूपों का तिलक विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन,श्रीमती अनुराधा शर्मा,राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, एसआर ग्रुप के चैयरमेन सुरेन्द्र राय, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास ने किया। इसके पश्चात विधायक रवि शर्मा ने दूल्हा बने श्रीराम जी एवं लक्ष्मण जी तथा सभी भगवान के स्वरूपों की आरती कर बारात का शुभारम्भ किया।
बारात में सबसे आगे हैण्ड ठेलों पर गणेश जी, शंकर जी, नारद जी, गुरू विश्वामित्र, ब्रह्मा जी के स्वरूप सहित घोड़ों पर राजा-महाराजा विराजमान थे। बैण्ड बाजे धार्मिक धुन श्रीराम जी की निकली सवारी, श्रीराम की कृपा से सब काम हो रहा है आदि बजाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे बग्घी पर महाराजा दशरथ एवं गुरू वशिष्ठ एवं भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे। दो घोड़ों की बग्घी पर दूल्हा बने भगवान श्रीराम जी एवं लक्ष्मण जी के स्वरूप आकर्षक का केन्द्र बिन्दु रहे। रथ पर भगवान श्रीराम का दरबार चल रहा था। बारात का जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान श्रीराम का पूजन एवं आरती व पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत कर पुण्य लाभ लिया।
बारात में लगाए भगवान जयश्रीराम के जयघोष
बारात में महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, कालीचरन जारौलिया, राधे चौबे, बन्टी दुबे, अखिलेश पाण्डेय, पंकज पाराशर एड0, संजीव त्रिपाठी, डा० प्रदीप शर्मा, अमित रावत, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संजीव शर्मा, गोकुल दुबे, राजकुमार अमरया, पुरूषोत्तम बुधौलिया, विनोद अग्रवाल, प्रशान्त चौबे, आनन्द अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, कमल शिवहरे, मनोज पाठक, महेश पाण्डे, प्रेमकुमार रायकवार, सुरेन्द्र तिवारी, कुलदीप शर्मा, राजीव गुप्ता, किशन सेठ, चंदू जैन, रजत त्रिपाठी, विनोद समाधिया, जगदीश रायकवार आदि भगवान जयश्रीराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
बारात गांधी रोड़ से प्रारंभ होकर सुभाषगंज, रानीमहल, सिंधी चौराहा, कोतवाली, गंदीगर टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार से होती हुई सांयकाल यथास्थान पर समाप्त हुई। जहां पर आचार्यगणों के मंत्रोच्चारण के साथ द्वारचार एवं अन्य वैवाहिक कार्यक्रम कराये गये। अन्त में सभी बारातियों का आभार अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
बारात में ये रहे उपस्थित
वहीं, भगवान श्री राम के विवाह उत्सव मेहंदी बाग स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी ने प्रसाद वितरण का समारोह रखा उसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र द्विवेदी (राजू भैया) उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, अशोक रावत , मैथिलीशरण मुदगिल , नीरज नायक, गौरव तिवारी,राजेश गुप्ता , कालीचरण अग्रवाल, दिनेश तिवारी, रोहित रावत, मृगेंद राय, सुखलाल कुशवाहा, सीमा नामदेव, शशिकांत मिश्रा, रेनू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।