×

Jhansi News: अंधे कत्ल का पर्दाफाश, रोज पीटता था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पति का करवाया कत्ल

Jhansi News Today: मोंठ थाने की पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मोंठ थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

B.K Kushwaha
Published on: 9 Feb 2023 3:59 PM GMT
In Jhansi, the wife along with her lover got her husband murdered
X

झांसी: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का करवाया कत्ल, पुलिस ने किया खुलासा 

Jhansi News: मोंठ थाने की पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मोंठ थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो कार भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि मोंठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अखाड़ापुरा निवासी धनीराम कुशवाहा की 1 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक भाई राकेश कुशवाहा ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्या जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ मोंठ औऱ मोंठ इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने तमाम स्थानों पर दबिश दी।

दबिश के दौरान घटना के मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। इन आधारों पर मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। एसएसपी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा मोहल्ले में रहने वाले बलवान कुशवाहा, राघवेंद्र राजपूत, संजय राजपूत व बबीता कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चारों ने हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस के मुताबक एक गमछा और स्कार्पियो वाहन क्रमांक (यूपी93बीएफ-0570) बरामद की है।

शराब पीकर आए पति आए दिन करता था पिटाई

मृतक की पत्नी बबीता उर्फ सुमन कुशवाहा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सुमन की शादी उसके पति धनीराम कुशवाहा से 12 साल पहले हुई थी। बड़ी बहन की मौत के बाद धनीराम ने उससे दस साल पहले शादी कर दी थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। इनमें सात साल का बेटा और पांच साल के बेटी है। बबीता ने बताया कि चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा मोहल्ले में रहने वाले बलवान कुशवाहा से उसका पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है, क्योंकि उसका पति धनीराम कुशवाहा शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर उसकी बच्चों के सामने पिटाई करता था। आए दिन हो रही पिटाई से वह बुरी तरह से क्षुब्ध हो गई थी। इसकी पूरी जानकारी वह अपने प्रेमी बलवान को मोबाइल फोन पर बताती थी।

अगर पति का कत्ल नहीं हुआ था छोड़ दूंगी साथ

बबीता का कहना है कि आए दिन पिटाई से वह क्षुब्ध हो गई थी इसलिए उसने अपने प्रेमी बलवान कुशवाहा से कहा था कि अगर पति धनीराम की हत्या नहीं की गई तो वह साछ छोड़ दूंगी। यह बात बलवान को बुरा लगी तो उसने अपने दो और साथियों को धनीराम की हत्या करने की योजना में शामिल कर दिया था। 1 फरवरी की रात बलवान अपने साथी राघवेन्द्र राजपूत और संजय राजपूत को उसके पास लिवा लाया गया। यहां बताया कि धनीराम ग्राम कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास स्थित मटर के खेत में रखवाली कर रहा है। योजना के तहत चारों लोग स्कार्पियों में सवार होकर खेत पर पहुंचे थे। यहां से धनीराम को कार में पटका और धनीराम को शराब पिलाना शुरु कर दी। रास्ते में पिटाई की। मौका देख अगौछे से धनीराम का गला कसकर हत्या कर दी और शव को खेत में डालकर भाग गए थे।

इस टीम को मिली सफलता

मोंठ थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक मुसाहिब हुसैन, मुख्य आरक्षी शिवबीर सिंह, सर्विलांस सेल टीम के मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह चौहान, मोंठ थाना के आरक्षी मुकेश कुमार, रामबाबू कटारे, अंकित मौर्य और महिला आरक्षी आरती तोमर शामिल रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story