×

Jhansi News: योगीराज में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय परिसर का मामला

Jhansi News Today: 20 दिन से गायब बेटी का सुराग न मिलने पर महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

B.K Kushwaha
Published on: 17 Jan 2023 1:07 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Jhansi News Today: योगीराज में महिला भी अब असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। किसी के साथ छेड़छाड़ तो किसी के साथ बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। यही नहीं, लापता बेटियों का भी अब तक पता नहीं चल रहा हैं। एक एेसा ही मामला प्रकाश में आया है। 20 दिन से गायब बेटी का अब तक पता नहीं चलने पर मां ने जिलाधिकारी झाँसी के कार्यालय परिसर में शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा मामला होते -होते बच गया।

जिलाधिकारी झांसी के कार्यालय पहुंची थी महिला

कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर मोहल्ले में रहने वाली दीपिका साहू मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी झाँसी के कार्यालय पहुंची। महिला ने पहली अपनी दास्तान बताकर शरीर पर मिट्टी का तेल ऊपर डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मिट्टी के तेल छिड़कने की जानकारी लगते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस कर्मचारी व जिलाधिकारी कार्यालय के स्टॉफ के लोग वहां पहुंचे और न्याय मांगने आई पीड़ित महिला से वार्तालाप की।

कोचिंग जाते समय 17 वर्षीय बेटी का कुछ लोगों ने किया अपहरण: महिला

महिला ने बताया है कि कोचिंग जाते समय उसकी 17 वर्षीय बेटी का कुछ लोग ने अपहरण कर लिया है। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसकी बेटी को गायब हुए लगभग 20 दिन बीतने जा रहे है। पीड़ित महिला की दास्तान सुनने पर पुलिस अफसरों ने महिला को न्याय दिलाने का वादा किया है।

किसी पत्रकार के चुंगल में है बेटी?

सूत्र बताते हैं कि बीस दिन से गायब लड़की किसी पत्रकार के चंगुल में है। इस तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। पुलिस का मानना है कि उक्त लड़की को लड़के भगाकर पत्रकार के घर पर ले गए थे। इसके बाद उसे वही पर रखा गया है। वहां पर छानबीन की मगर लड़की को वहां से हटा दिया गया।

कमिश्नरी में ड्यूटी करते समय होमगार्ड की मौत

कमिश्नरी में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरिया में रहने वाला परमानंद अहिरवार होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। बेटे आनंद के अनुसार उसके पिता परमानंद झाँसी कमिश्नरी में ड्यूटी करते थे। रात्रि में वह ड्यूटी करने के लिए कमिश्नरी गए थे। जहां अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने अपने साथियों को इसके बारे में अवगत कराया। देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story