×

झांसी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, दिया गया महिला सम्मान और सुरक्षा का संदेश

प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने कहा समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि हर महिला को पूरा सम्मान मिले। हमें मिल कर महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना है, और दूसरों को समझाना कि महिलाओं का मान-सम्मान कैसे किया जाए।

suman
Published on: 5 March 2021 3:13 PM GMT
झांसी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, दिया गया महिला सम्मान और सुरक्षा का संदेश
X
मिशन शक्ति 2021: बदलो सोच को बदलो- सम्हलो अब तो सम्हलो मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए नुक्कड़ नाटक से दिया गया महिला सम्मान एवं सुरक्षा का संदेश

झाँसी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हमारी सुरक्षा के अंतर्गत उदगार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी के सहयोग से विभिन्न पिंक बूथों पर स्कूलों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है।

इसमें शहर व देहात के स्कूलों पर स्थित पिंक बूथ पर एवं 1090 की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसके द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 द्वारा की जा रही कार्रवाइयों का मंचन किया गया। इसमें जनता के लोग एवं थाना प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।

समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

इस आयोजन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने कहा समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि हर महिला को पूरा सम्मान मिले। हमें मिल कर महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना है, और दूसरों को समझाना कि महिलाओं का मान-सम्मान कैसे किया जाए।

यह पढ़ें....भदोही: अंधे दम्पति की नहीं सुनी फरियाद, पति ने SDM की चौखट पर तोड़ा दम

महिला सम्मान और सुरक्षा

शुक्रवार को इन नुक्कड़ नाटकों को आयोजित करने का प्रायोजन था कि 1090 खुद चलकर लोगों तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों तक महिला सम्मान और सुरक्षा की जानकारी पहुंचायी जा सके। साथ ही ये बताया जा सके कि 1090 कैसे महिलाओं की मदद कर सकता है और जगह-जगह पर बनाये गए पिंक बूथ किस तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करते हैं।

बदलाव का एजेंट

यह जानकारी हासिल करने वाला हर व्यक्ति यदि बदलाव का एजेंट बने और इस जानकारी को दूसरों तक पहुंचाए तो समाज की सोच में बदलाव अवश्य संभव होगा। उपस्थित महिलाओं ने जोर शोर के साथ मोबाइल हॉंथ में -1090 साथ में का नारा भी लगाया।

महिला आरक्षियों को दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी

जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-2 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक थाने पर शासन की मंशा के अनुरुप बनाये गए महिला हेल्प डेस्क/आंगतुक कक्ष पर नियुक्ति समस्त महिला आरक्षियों को शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों को शिकायत लेकर आने वाली घायल महिलाओं की प्राथमिक उपचार की विधि की जानकारी दी गई।

jhansi

यह पढ़ें....पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ओवैसी की पार्टी को दिया जाए पतंग चुनाव निशान: चुनाव आयोग

पदस्थ महिला आरक्षियों को घायल महिला

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी की देखरेख में मेडिकल कालेज के चिकित्सक डॉ. अंशुल जैन, आचार्य एनेस्थीसिया विभाग के नेतृत्व में सहयोगी चिकित्सक डॉ पारस गुप्ता, डॉ प्रीति कनाल, डॉ पंकज मुस्तारिया व स्टॉफ नर्स ने 26 थानों की महिला हेल्प डेस्क में पदस्थ महिला आरक्षियों को घायल महिला फरियादियों को प्राथमिक उपचार करने को लेकर प्रशिक्षित किया। इसमें महिला फरियादियों को लगी हल्की-फुल्की चोटों पर पट्टी बांधना, टिटनेस की सूई लगाने आदि की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा समिति का गठन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश में जिले के सभी थानों पर महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। थानों पर बने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले चोटिल महिला फरियादियों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में महिला आरक्षियों को थानों पर फास्ट एंड बाक्स रखे जाने व प्राथमिक उपचार को लेकर प्रशिक्षित किया गया है।

रिपोर्ट बी के कुशवाहा

suman

suman

Next Story