Jhansi News: दिव्यांग हत्याकांड का पर्दाफाश, बेटी के पहले प्रेमी ने कर दिया था पिता का कत्ल

Jhansi News: प्रेमनगर थाने की पुलिस ने नई कोच फैक्ट्री के पास हुए दिव्यांग हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने बेटी के पहले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

B.K Kushwaha
Published on: 4 Jan 2023 2:04 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

आरोपी गिरफ्तार। (Social Media)

Jhansi News: प्रेमनगर थाने की पुलिस ने नई कोच फैक्ट्री के पास हुए दिव्यांग हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने बेटी के पहले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि वह मृतक के बेटी से प्रेम करता था। साथ ही शादी करना चाह रहा था लेकिन पिता शादी के खिलाफ था। जब भी वह रास्ते में उसे मिलते थे तो उससे गाली गलौज करते रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमिका के बाप का कत्ल कर दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

पड़ोसी ही निकला हत्यारोपी

पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय ने बताया कि रेलवे काठ के पुल के पास रहने वाले दिव्यांग लक्ष्मण की हत्या को डीआईजी और एसएसपी ने गंभीरता से लिया था। इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसमें एसओजी टीम और प्रेमनगर थाने की पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थी। एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ के दौरान डंगरिया रुद्ध में रहने वाले शुभम झां नामक लड़के का नाम प्रकाश में आया था। इस आधार पर टीमों ने छापेमार की कार्रवाई की। रेलवे कल्याण केंद्र के पास से रेलवे कालोनी में काठ का पुल के पास रहने वाले शुभम झां को गिरफ्तार कर लिया। शुभम झां ने बताया कि वह लक्ष्मण रायकवार की बेटी से तीन साल से पहले प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लक्ष्मण ने विरोध कर शादी से इंकार कर दिया था। तब दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया कि शुभम बेटी से बात नहीं करेगा। इसके बाद शुभम जब कभी पिता लक्ष्मण को मिल जाता था तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगता था। इसको लेकर शुभम रंजिश रखने लगा था।

हत्या करने का बनाया था प्लान

एसपी सिटी के मुताबिक शुभम एक जनवरी को लक्ष्मण मिला तो उसे गाली देने लगा। तब उसने हत्या करने की योजना बनाई थी। रात को लक्ष्मण बहन के घर गया तो शुभम लंडा लेकर रास्ते में उसका इंतजार करने लगा। जैसे ही लक्ष्मण साइकिल से लौटा तो घात लगाए बैठे शुभम ने डंडा से हमला कर दिया था। डंडा सिर में लगते ही लक्ष्मण साइकिल सहित नीचे गिर गया था। इसके बाद उसने तीन चार बार हमला करके लक्ष्मण की हत्या कर दी थी।

नामजद आरोपी आकाश वर्मा को कोई भूमिका नहीं

लक्ष्मण रायकवार के बेटे सुमित ने खुशीपुरा के आकाश वर्मा पर हत्या का शक जताया था। इस केस में आकाश वर्मा से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आकाश वर्मा की कोई भूमिका नहीं मिली । इस आधार पर उसे क्लीनचिट दे दी है।

ऐसे हुई थी हत्या

2 जनवरी 2023 को प्रेमनगर थानान्तर्गत काठ के पुल के पास रहने वाला लक्ष्मण रैकवार बहन के पास आटा लेने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। तीन जनवरी की सुबह लक्ष्मण का शव रेलवे की नई कोच फैक्ट्री के पास मिला था। सिर कुचलकर लक्ष्मण की हत्या की गई थी।

खेत से घर लौट रहा बैंककर्मी हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौत

खेत से घर लौट रहा बैंककर्मी पिछले दिनों सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसकी उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ललितपुर जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत चौबयाना निवासी लगभग 30 वर्षीय विनोद प्रजापति प्राइवेट बैंक का कर्मचारी था। वह खेती भी करता था। पिछले दिनों वह खेत पर बाइक से गया था। जहां से लौटकर वह वापस घर आ रहा था। तभी रास्ते में दूसरी बाइक चालक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सड़क हादसे में युवक की चली गई जान

सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कई घंटे बाद मेमो भेजा गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। लापरवाही के चलते एक दिन तक शव का पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई है।

तालबेहट के पास ग्राम शेरवास में रहने वाला सुखदीन कुशवाहा साकूलाल ट्रक चलाता था। एक साल से राजगढ़ की कंपनी का डीसीएम चला रहा था। 2 जनवरी को वह डीसीएम में माल लोड करके डबरा के लिए निकला था। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डेली के पास आगे चल रहे टैंकर ने ब्रेक लगा दिए। इससे सुखदीन का डीसीएम टैंकर के पीछे टकरा गया था। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मनोहर ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह अस्पताल पहुचे। 3 जनवरी की सुबह तीन बजे सुखदीन की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में ले गए। काफी प्रयास करने के बाद मेडिकल से दोपहर एक बजे मेमो भेजा गया थआ। इसके बाद रक्सा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।

महिला की मौत बनी रहस्य, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चिरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। उसकी मौत कारण रहस्य बना हुआ है। जहां एक ओर मायका पक्ष इसे हत्या बता रहा है तो वहीं दूसरी ओर ससुराल वाले इसे बीमारी का कारण बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया सुल्तानपुरा में रहने वाली भगवती की मौत हो गई। ससुरालवालों के अनुसार भवगती को सांस की बीमारी थी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों का कहना है कि विवाह के बाद से पति समेत ससुराल वाले उससे एक लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए उसे परेशान किया जा रहा था। भगवती के नाक से खून आ रहा था जिस कारण उन्हें शक है कि उसकी हत्या की गई है। मृतका की मौत के कारण की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंसिल माता मंदिर के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

बरुआसागर थाना क्षेत्र में मसंल माता मंदिर के पास एक युवक का शव मिला। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। शव के गले में रस्सी के निशान होने से परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरु कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की लगभग 22 वर्षीय प्रवेश कुशवाहा निवासी निगौना थाना बरुआसागर के रुप में शिनाख्त हुई। प्रवेश कुशवाहा क्षेत्र में स्थित टेंट हाउस की दुकान पर गाड़ी चलाती थी। रात्रि में वह उसी दुकान पर रुक गया। इसके बाद वह कब निकल गया। इसका किसी को पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश मिली। मृतक के गले में रस्सी के निशान है। जिस कारण परिवार वालों ने इसे हत्या बताया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी गई है। साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story