Jhansi: पति के हिसाब-किताब से तंग पत्नी पहुंच गई पुलिस के पास, रखी शर्त नहीं मांगेगा जेब खर्च का हिसाब

Jhansi: पत्नी ने कहा घर खर्च के लिए जो भी रकम देता है, उसमें से वह अपने ऊफर एक भी रुपये नहीं खर्च कर सकती थी। उसे पति को बताना पड़ता है।

B.K Kushwaha
Published on: 5 Nov 2022 2:57 PM GMT
Jhansi News
X

पति पत्नी का विवाद पहुंचा काउंसलर के पास (Pic: Social Media)

Jhansi: पति के हिसाब-किताब मांगने के कारण पत्नी तंग आकर पुलिस के पास पंहुच गयी। पत्नी ने बताया कि अलग से खर्च के लिए एक रुपये नहीं देता था। घर का सामान खरीदने के लिए महीने पर जो भी खर्चा देता, उसका हिसाब लेता था। पत्नी एक रुपये भी कहीं खर्च कर दे तो उसे पति को बताना होता था। जिसे लेकर पति से रार के बाद पत्नी मायके चली आई। उसने पति की पुलिस में शिकायत कर दी। मामले को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया।

शादी के बाद कभी नहीं ले गया घुमाने

शहर के रहने वाले दपंति की शादी एक साल पहले हुई है। पति इंजीनियर है। जिससे, अच्छा वेतन मिलता है। काउंसलर को पत्नी ने बताया कि वह उसे समय पर घर खर्च नहीं देता है। शादी के बाद उसे शायद ही कहीं घुमाने लेकर गया हो। घर खर्च के लिए जो भी रकम देता है, उसमें से वह अपने ऊफर एक भी रुपये नहीं खर्च कर सकती थी। उसे पति को बताना पड़ता है।

पत्नी को भी देना होगा खर्च का हिसाब

काउंसलर ने पति से कहा कि वह पत्नी को दो हजार रुपये महीना जेब खर्च देगा। जिस पर पत्नी ने शर्त रख दी कि वह जेब खर्च को अपने हिसाब से खर्च करेगी। पति इसका कोई हिसाब-किताब नहीं लेगा। इसके अलावा घर खर्च के लिए वह अलग से रुपये देगा। जिसका हिसाब-किताब वह उसे देगी। पति को पत्नी की शर्त माननी पड़ी, जिसके बाद दोनों में सुलह हुई। पत्नी उसके साथ घर चलने को राजी हुई।

फेसबुक पर प्यार, फिर की शादी, अब दरार

बैंक मैनेजर और इंजीनियर की दोस्ती फेसबुक पर हुई, यहीं दोनों का प्यार परवान चढ़ा। चैट करते-करते दोनों ने शादी का फैसला लिया और शादी के बाद जब उनके रिश्तों में दरार आई तो इसका दोष भी एफबी पर लग रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर टाइम न देने का आरोप लगाया। इनमें काफी दिनों से बातचीत बंद है और फेसबुक पर चैटिंग करके झगड़ा पहुंचा। शनिवार को यह मामला परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचा। महिला पुलिस ने दोनों की काफी देर तक काउंसलिंग की। उन्हें समझौता करने के लिए समय दिया मगर वह तैयार नहीं हुआ। दोनों लोग अदालत की शरण में जाएंगे।

16 में से तीन का निस्तारण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श में आज महिला थाना में 16 मामले रखे गए। इनमें तीन का निस्तारण किया गया। दो पर मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए। एक पक्ष ने अदालत की कार्रवाई करने को कहा, जबकि 9 लोगों को अगली तारीख दी गई। इस अवसर पर परिवार परामर्श समिति के सदस्य नीति शास्त्री, डॉ संध्या चौहान, स्वप्निल मोदी, प्रियंका, डॉ नीलम गुप्ता, अमृता, महिला उपनिरीक्षक मंजू देवी, महिला आरक्षी प्रतिमा आदि लोग उपस्थित रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story